Home Headlines सबांग उपचुनाव : तृणमूल 19 हजार वोटों से आगे

सबांग उपचुनाव : तृणमूल 19 हजार वोटों से आगे

0
सबांग उपचुनाव : तृणमूल 19 हजार वोटों से आगे
Sabang election result 2017
Sabang election result 2017
Sabang election result 2017

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस सबांग विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की अब तक हुई वोटों की गिनती में आगे चल रही है।

तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार गीता रानी भुनिया मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी उम्मीदवार रीता मंडल से 19 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं।

भारतीय जनता पार्टी की अंतरा भट्टाचार्य तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, एक साल पहले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कब्जा करने वाली कांग्रेस का प्रदर्शन इस बार काफी खराब है, कांग्रेस उम्मीदवार चिरंजीब भौमिक चौथे स्थान पर हैं।

मानस भुनिया के इस्तीफा देने के बाद 21 दिसंबर को उपचुनाव हुए थे। अब वह अपनी नई पार्टी से राज्यसभा सदस्य हैं। तृणमूल उम्मीदवार गीता रानी मानस भुनिया की पत्नी हैं।