Home Headlines राहुल गांधी की तर्ज पर प्रियंका होंगी फेल  : साध्वी निरंजन ज्योति

राहुल गांधी की तर्ज पर प्रियंका होंगी फेल  : साध्वी निरंजन ज्योति

0
राहुल गांधी की तर्ज पर प्रियंका होंगी फेल  : साध्वी निरंजन ज्योति
Jhansi : Sadhvi Niranjan Jyoti says priyanka gandhi also fail like rahul
Jhansi : Sadhvi Niranjan Jyoti says priyanka gandhi also fail like rahul
Jhansi : Sadhvi Niranjan Jyoti says priyanka gandhi also fail like rahul

झांसी। केन्द्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने एक सांस में कांग्रेस, सपा व बसपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने इन पार्टियों को जनता को लूटने वाली पार्टी बताया। प्रदेश में काबिज पार्टी को भी असफल करार दिया।

साथ ही साथ बुन्देलखण्ड के विकास न हो पाने के लिए अवैध खनन को जिम्मेदार बताया और राजस्व के स्थान पर हो रही गुण्डाटैक्स की वसूली का सत्तारूढ़ दल के कई दिग्गजों को जिम्मेदार ठहरा दिया।

यही नहीं उन्होंने एक सवाल के जबाब में यह तक कह दिया कि राहुल की तर्ज पर ही प्रियंका गांधी फेल हो जाएगी। उन्होंने बसपा को सपा का दूसरा पहलू बताया।

पत्रकारों के सवालों का जबाब बडे़ ही बेबाकी के साथ देते हुए उन्होंने बताया कि कांग्रेस में अब किसी का भी चेहरा नया नहीं है। उप्र की कमान प्रियंका को दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राहुल ने भी गरीबों की झोपडियों में खाना खाया। लेकिन उससे पार्टी को कितना लाभ मिल सका है।

उन्होंने कहा कि प्रियंका भी राहुल की तर्ज पर ही फेल साबित होगीं। अरुणाचल और उत्तराखण्ड के सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने परिवार को ही संभालने में सक्षम नहीं है। विधायक उनके टूटे हैं भाजपा के नहीं।

उसके बाद उन्होंने प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था में एकदम चौपट है। यह जनता नहीं बल्कि मुख्यमंत्री के पिता और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह बताते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चहुओर अराजकता फैली है।

अवैध खनन के मामले को उजागर करते हुए उन्होंने बताया कि खनन के राजस्व को गुंडाटैक्स के रूप में वसूला जा रहा है। और इसमें सीधा हस्तक्षेप में पार्टी के दिग्गज जिनमें कहीं रामगोपाल तो कही शिवपाल और कहीं स्वयं सपा सुप्रीमो शामिल हैं।

यदि इस राजस्व को ही बुन्देलखण्ड के विकास के लिए लगा दिया जाता तो विकास हो जाता। उन्होंने एक सवाल के जबाब में कहा कि मैं मुख्यमंत्री से पूछना चाहती हूं कि मेट्रो टेªन किसकी है? खाद्य सुरक्षा योजना किसकी है? और ऐसी कितनी योजनाएं हैं जिन पर वह अपनी पार्टी का लेबल लगाकर प्रचार करने में लगे हैं।

कुल मिलाकर अखलेश सरकार कानून व्यवस्था में फेल और प्रचार में पास है। प्रदेश में किस तरह की कानून व्यवस्था है यह जनता नहीं स्वयं मुख्मंत्री के पिता को भी समझ नहीं आती। वहीं बसपा को खरी-खरी सुनाते हुए उन्होंने कहा कि पहले वह अपने कुनबे को संभाल लें जो बिखर रहा है।

उन्होंने कहा कि सपा व बसपा ने प्रदेश को पांच-पांच साल लूटने की ठान रखी है। साध्वी यहां दो दिन बाद आयोजित होने वाली भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सहभागिता करने आई हैं। प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष संजय दुबे, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा कंचन जयसवाल, हिमांशु दुबे, अरिदमन सिंह आदि उपस्थित रहे।