Home Rajasthan चारों जगह बीजेपी को बहुमत, बना सकती है निकाय प्रमुख

चारों जगह बीजेपी को बहुमत, बना सकती है निकाय प्रमुख

0
result desplayed on screen in sirohi
result desplayed on screen in sirohi

सिरोही। सिरोही जिले के चार निकाय चुनावों में हुए चुनावों में चारों जगह बीजेपी को बहुमत मिल गया है।

सिरोही नगर परिषद में भाजपा के 14, कांग्रेस के 8 तथा तीन निर्दलीय प्रत्याशी विजय हुए। कांग्रेस की सबसे ज्यादा भद पिण्डवाडा में पिटी है जहां पर बीस में से मात्र दो ही सीटें आई है। यहां पर वार्ड संख्या बीस की ईवीएम खराब हो जाने से समय पर परिणाम नहीं आ पाया।इस वार्ड से कांग्रेस की लोकसभा में उम्मीदवार रही संध्या चैधरी कांग्रेस की उम्मीदवार है। भाजपा के 15, कांग्रेस के 2 तथा तीन निर्दलीय प्रत्याशी विजय हुए।

माउण्ट आबू नगर पालिका में बीस वार्डों में 12 भाजपा, 5 कांग्रेस और तीन जगह पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते। यहां पर भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ गांगडिया को हार का सामना करना पडा। शिवगंज नगर पालिका चुनाव में 17 वार्डो में भाजपा, 6 में कांग्रेस और दो पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते। तीनों जगह ही सवेरे साढे नौ बजे तक स्थिति साफ हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here