Home Delhi दिल्ली सरकार साक्षी मलिक को देगी एक करोड़ रुपए

दिल्ली सरकार साक्षी मलिक को देगी एक करोड़ रुपए

0
दिल्ली सरकार साक्षी मलिक को देगी एक करोड़ रुपए
sakshi malik to be awarded Rs 1 crore by Delhi govt
sakshi malik to be awarded Rs 1 crore by Delhi govt
sakshi malik to be awarded Rs 1 crore by Delhi govt

नई दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को साक्षी मलिक के परिवार से मुलाकात की।

मनीष सिसोदिया ने साक्षी के मेडल जितने पर बधाई देते हुए उन्होंने साक्षी को एक करोड़ रुपए दिल्ली सरकार की तरफ से देने की बात कही है। इसके साथ ही साक्षी के पिता सुखबीर मलिक जोकि डीटीसी में कार्यरत हैं उन्हें प्रोमोशन देने का आश्वासन दिया है।

पहलवान साक्षी मलिक ने महिला रेसलिंग के 58 किलोग्राम फ्री स्टाइल मुकाबले में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मुकाबले में उन्होंने किर्गिस्तान की महिला रेसलर एसुलू तिनिवेकोवा को 8-5 से हराया है। साक्षी ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।

वो पहली भारतीय महिला रेसलर बन गई हैं जिन्होंने ओलंपिक में कोई मेडल जीता है। इसके अलावा वो भारतीय ओलंपिक इतिहास की चौथी महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने ये उपलब्धि हासिल की है। साक्षी से पहले कर्णम मलेश्वरी, मैरी कॉम और साइना नेहवाल ये कमाल कर चुकी हैं।