Home Entertainment Bollywood लूलिया वंतूर के साथ शो को होस्ट करेंगे सलमान खान

लूलिया वंतूर के साथ शो को होस्ट करेंगे सलमान खान

0
लूलिया वंतूर के साथ शो को होस्ट करेंगे सलमान खान
salman khan introduces rumoured girlfriend lulia vantur as the farm's host
salman khan introduces rumoured girlfriend lulia vantur as the farm's host
salman khan introduces rumoured girlfriend lulia vantur as the farm’s host

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान, रोमानिया की अभिनेत्री लूलिया वंतूर के साथ एक शो को होस्ट कर सकते हैं। सलमान और लूलिया के बीच संबंधों की अक्सर चर्चा होती है। लूलिया को सलमान की गर्लफ्रेंड बताया जाता है।

लूलिया और सलमान की सगाई की खबरें भी आई थी लेकिन बाद में सलमान के परिवार ने इन खबरों का खंडन कर दिया था।

कई बार लूलिया और सलमान को साथ में देखा जाता है। पिछले दिनों सलमान के 50वें बर्थडे पर भी लूलिया उनकी पार्टी में शामिल हुई थी। अब चर्चा है कि सलमान और लूलिया मिलकर एक शो होस्ट करने जा रहे हैं।

चर्चा है कि सलमान और लूलिया मिलकर एक रियलिटी शो होस्ट करेंगे। इस रियलिटी शो का नाम है द फार्म। कुछ ही दिनों पहले लूलिया ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, और लिखा था कि वो ‘द फॉर्म’ की शूटिंग के लिए जा रही हैं। ‘द फॉर्म’ काफी पॉपुलर टीवी शो है और 40 देशों में चल रहा है।

सलमान ट्वीटर पर इस शो को प्रमोट करते नजर आए। सलमान ने शो होस्ट करते हुए लूलिया के वीडियो को शेयर किया.. और फिर लिखा-‘एक शो जिसे मैं हमेशा से करना चाहता हूं। यह बिग बॉस की तरह ही है, लेकिन फॉर्म में।

बताया जाता है कि शो में 12 कंटेस्टेंट होंगे जो कि एक साथ एक फॉर्म में रहेंगे। इन्हें नॉर्मल किसानों की तरह काम करना है, जानवरों की देखभाल और खेती भी करनी है। वहीं, हर हफ्ते एक कंटेस्टेंट शो से बाहर भी होगा। हो सकता है शो के इंडियन वर्जन में कुछ बदलाव किए जाएं। अभी तक इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं कि गई थी कि यह शो सलमान खान होस्ट करने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here