Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
51वें बर्थडे पर ऐप लांच करेंगे सलमान खान – Sabguru News
Home Entertainment Bollywood 51वें बर्थडे पर ऐप लांच करेंगे सलमान खान

51वें बर्थडे पर ऐप लांच करेंगे सलमान खान

0
51वें बर्थडे पर ऐप लांच करेंगे सलमान खान
Salman Khan to release an app on his 51st birthday
Salman Khan to release an app on his 51st birthday
Salman Khan to release an app on his 51st birthday

मुंबई। 27 दिसम्बर को सलमान खान अपना 51वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। खबर मिली है कि इस मौके पर वे अपने फैंस को एक नया तोहफा देने जा रहे हैं।

खबर के मुताबिक, जन्मदिन पर सलमान एक नया ऐप लांच करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस ऐप में सलमान की फिल्मों से जुड़ी सभी जानकारियां अपडेट रहेंगी। साथ ही इस ऐप में सलमान के बींइग ह्यूमन से जुड़ी जानकारियं भी मौजूद रहेंगी।

अभी तक की खबरों में कहा जा रहा है कि सलमान अपना जन्मदिन पनवेल वाले फार्म हाउस पर मनाएंगे। वहीं बॉलीवुड के सितारों के लिए एक पार्टी का भी आयोजन किया जा रहा है।

खबरों के मुताबिक शाहरुख खान इस बर्थ डे पार्टी में शामिल होने के लिए पंहुचेंगे, लेकिन आमिर खान नहीं जाएंगे, क्योंकि वे अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए किरण राव के साथ छुट्टियां बिताने जा रहे हैं।