Home Entertainment सलमान, शाहरुख, आमिर की फिल्मों का जादू छाएगा वर्ष 2016 में

सलमान, शाहरुख, आमिर की फिल्मों का जादू छाएगा वर्ष 2016 में

0
सलमान, शाहरुख, आमिर की फिल्मों का जादू छाएगा वर्ष 2016 में
Salman, Shahrukh, Aamir films Magic in 2016
Salman, Shahrukh, Aamir films Magic in 2016
Salman, Shahrukh, Aamir films Magic in 2016

मुंबई। साल 2015 में जहां बॉलीवुड में कई फिल्मों ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए, वहीं इस वर्ष भी कई फिल्में प्रदर्शित होने वाली हैं, जो टिकट खिड़की पर नए कीर्तिमान स्थापित करने का दम रखती है।

वर्ष 2016 में प्रदर्शित होने वाली प्रमुख फिल्मों में सुल्तान, रईस, फैन, दंगल, वजीर, घायल, वंस अगेन, एयरलिट, हाउसफुल 3 , जग्गा जासूस, मोहनजोदाड़ो, शिवाय और शुद्धि प्रमुख हैं। इन सबके साथ ही इस वर्ष जिन फिल्मों पर दर्शकों के साथ ट्रेड पंडितों की नजर रहेगी, उनमें वजीर ,क्या कूल हैं हम, मस्तीजादे, फितूर, नीरजा, अलीगढ़, कपूर एंड सन्स, जय गंगाजल, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, की एंड का, बागी, अजहर, मिर्जिया, उड़ता पंजाब, ढिंसूम, रुस्तम, एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी, रंगून और ऐ दिल है मुश्किल शामिल है।

आठ जनवरी को इस वर्ष की सबसे बड़ी फिल्मों में से वजीर प्रदर्शित होगी। बिजॉय नॉबियार निर्देशित और विधु विनोद चोपड़ा निर्मित इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन, फरहान अख्तर और अदिति राव हैदरी ने मुख्य भूमिका निभाई है। अमिताभ फिल्म में लकवाग्रस्त शतरंज के खिलाड़ी और फरहान अख्तर ने एटीएस अधिकारी की भूमिका निभाई है।

15 जनवरी को सनी देओल निर्मित-निर्देशत फिल्म घायल वंस अगेन से दर्शकों का दीदार हो गया। घायल वंस अगेन सनी देओल की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसे वह काफी समय से बनाना चाहते थे। यह फिल्म उनकी ही वर्ष 1990 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म घायल की सीक्वल है। घायल वंस अगेन में सनी देओल,सोहा अली खान की अहम भूमिकाएं है।

Salman, Shahrukh, Aamir films Magic in 2016
Salman, Shahrukh, Aamir films Magic in 2016

इसी दिन वर्तमान शिक्षा प्रणाली को उजागर करती हुई चॉक एंड डस्टर प्रदर्शित होगी। फिल्म में शबाना आजमी और जूही चावला ने काम किया है। फिल्म में दिखाया गया है कि एक स्कूल टीचर शिद्दत से बच्चों को पढ़ाती है लेकिन जब वो शिक्षा के इस मंदिर को व्यापार का अड्डा बनने से रोकने की कोशिश करती है तो उसे अपनी नौकरी गंवानी पड़ जाती है। इसके बाद स्कूल की बाकी टीचर उनका साथ देती हैं।

22 जनवरी को अक्षय कुमार और निमरत कौर जैसे सितारों से सजी फिल्म एयरलिट प्रदर्शित होगी। राज कृष्ण मेनन के निर्देशन में बनी यह फिल्म इराक-कुवैत युद्ध के दौरान भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकाले जाने के अभियान पर बनी फिल्म है। अक्षय कुमार का कहना है कि एयरलिट दर्शकों को भारतीय होने का गर्व महसूस कराएगी।

22 जनवरी को ही एकता कपूर निर्मित फिल्म क्या कूल है हम के तीसरे संस्करण क्या कूल है हम 3 से दर्शकों का दीदार होगा। उमेश घाटगे के निर्देशित इस फिल्म में तुषार कपूर, आफताब शिवदासानी और मंदना करीमी ने अभिनय किया है।

29 जनवरी को मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी फिल्म मस्तीजादे प्रदर्शित हुई। वयस्क कॉमेडी पर आधारित इस फिल्म में सनी लियोनी, तुषार कपूर और वीरदास की अहम भूमिकाएं हैं। फिल्म में सनी लियोनी ने दोहरी भूमिका निभाई है। 29 जनवरी को ही आर माधवन की फिल्म साला खडूस प्रदर्शित होगी। राजकुमार हिरानी निर्मित इस फिल्म में आर माधवन बॉक्सिंग कोच की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी हैंडसम 05 फरवरी को प्रदर्शित हो सकती है। यह फिल्म कथित तौर पर 2010 की कोरियाई फिल्म ‘द मैन फ्रॉम नोवेयर’ का एक रूपांतरण है। फिल्म’रॉकी हैंडसम’ में जॉन अब्राहम, श्रुति हासन और नतालिया कौर की अहम भूमिकाएं है।

12 फरवरी को अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म फितूर से दर्शकों का दीदार होगा। फितूर में कैटरीना कैफ, आदित्य रॉय कपूर और तब्बू की अहम भूमिकाएं है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म फिल्म चार्ल्स डिंकेस के उपन्यास ‘ग्रेट एक्स्पेक्टेशन्सÓ का रूपांतरण है। आदित्य राय कपूर की फितूर में वह साधारण कश्मीरी लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जिसमें वह तीन अलग-अलग अंदाज में दिखाई देंगे।

एयरहोस्टेस नीरजा भनोत के जीवन पर बनी फिल्म नीरजा 19 फरवरी को प्रदर्शित हो सकती है । राम माधवानी के निर्देशित फिल्म नीरजा में सोनम कपूर ने नीरजा भनोत की भूमिका निभाई है जिन्होंने 1986 में कराची से अगवा पैन एएम की उड़ान संया 73 में सवार यात्रियों की जान बचाने के दौरान अपनी जान दे दी। नीरजा भनौत को मरणोपरांत अशोक चक्र दिया गया था। ‘नीरजा’ में शबाना आजमी भी अहम किरदार में हैं। शबाना आजमी फिल्म में सोनम कपूर की मां का किरदार निभाती नजर आएंगी।

26 फरवरी को हंसल मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म अलीगढ़ प्रदर्शित होगी। यह फिल्म फिल्म में मनोज वाजपेयी और राजकुमार राव ने अभिनय किया है। सच्ची घटना पर आधारित फिल्म ‘अलीगढ़’ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर श्रीनिवास रामचंद्र सिरस की कहानी पर आधारित है, जिन्हें लैंगिक रुझान के कारण निलंबित कर दिया गया। मनोज वाजपेयी फिल्म में प्रोफेसर की भूमिका में हैं, जबकि राजकुमार एक पत्रकार की भूमिका में हैं।

प्रकाश झा के निर्देशन में बनी फिल्म जय गंगाजल 04 मार्च को प्रदर्शित हो सकती है। जय गंगाजल में प्रियंका चोपड़ा ने पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया है। फिल्म में प्रकाश झा भी पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। इंद्र कुमार के निर्देशित फिल्म मस्ती का तीसरा संस्करण ग्रेट ग्रैंड मस्ती 25 मार्च को प्रदर्शित हो सकती है । फिल्म में विवेक ओबेराय ,आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख अहम किरदार निभाते नजर आयेंगे।

एक अप्रेल को आर बाल्की के निर्देशन में बनी फिल्म की एंड का प्रदर्शित होगी। की एंड का में अर्जुन कपूर और करीना कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म इस एक युवा प्रेमी जोड़े की कहानी है। करीना फिल्म में एक कामकाजी महिला का किरदार निभाएंगी जबकि उनके पति का रोल करने जा रहे अर्जुन घर बैठे आदमी की भूमिका में होंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की भी अतिथि भूमिका है।

यशराज प्रोडक्शन के बैनर तले मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म फैन 15 अप्रेल को प्रदर्शित होगी। फैन में शाहरूख खान ने दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में शाहरूख का एक किरदार सुपरस्टार अभिनेता का है जबकि दूसरे में वह सुपरस्टार के फैन की भूमिका में नजर आएंगे।

29 अप्रेल को शब्बीर के निर्देशन में बनी फिल्म बागी प्रदर्शित होगी। बागी में टाइगर श्राफ और श्रद्धा कपूर की अहम भमिकाएं है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहमद अजहरुद्दीन के जीवन पर बनी फिल्म अजहर 13 मई को प्रदर्शित होगी। टोनी डिसूजा निर्देशित और एकता कपूर निर्मित इस फिल्म अजहर में इमरान हाशमी मोहमद अजहरुद्दीन का किरदार निभाते नजर आएंगे। अजहर में प्राची देसाई, हुमा कुरैशी, नरगिस फाखरी भी अहम किरदारों में नजर आएगी।
13 मई को ही राकेश ओम प्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी फिल्म मिर्जिया प्रदर्शित होगी। मिर्जिया में अनिल कपूर के पुत्र हर्षवर्धन कपूर की मुख्य भूमिका है, जो इस फिल्म से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत कर रहे हैं। ‘मिर्जिया’ पंजाब के प्रसिद्ध प्रेमी-युगल मिर्जा और साहिबा की प्रेम कहानी पर आधारित है। प्रिय ंका चोपड़ा को लेकर फिल्म मेरीकॉम बना चुके उमंग कुमार पाकिस्तान जेल में बंद कैदी सरबजीत सिंह के जीवन पर फिल्म सरबजीत बना रहे हैं।

फिल्म में सरबजीत का किरदार रणदीप हुड्डा जबकि उनकी बहन दलबीर कौर का किरदार ऐश्वर्या राय निभा रही है। ऋचा चड्ढा फिल्म में रणदीप हुड्डा की पत्नी का किरदार निभाती नजर आएगी । दलबीर कौर ने अपने भाई सरबजीत को पाकिस्तान की जेल से छुड़ाने के लिए संघर्ष किया था। सरबजीत सिंह पाकिस्तान के जेल में 22 वर्ष तक बंद थे और दो वर्ष पहले उनकी मौत हो गई थी।

साजिद-फरहाद के निर्देशन में बनी फिल्म हाउसफुल 3 इस वर्ष 03 जून को प्रदर्शित हो सकती है। यह फिल्म हाउसफुल का तीसरा संस्करण है। हाउसफुल 3 में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नाडीस, नरगिस फाखरी और लिसा हेडेन की अहम भूमिकाएं है। तीन जून को ही अनुराग बसु के निर्देशन बनी फिल्म जग्गा जासूस प्रदर्शित हो सकती है। फिल्म का निर्माण रणबीर कपूर और अनुराग बासु संयुक्त रूप से कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ अहम भूमिका में है।

अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी फिल्म उड़ता पंजाब 17 जून को प्रदर्शित हो सकती है। उड़ता पंजाब में शाहिद कपूर, आलिया भट्ट और करीना कपूर की मुख्य भूमिकाएं है। चर्चा है कि उड़ता पंजाब की कहानी ड्रग तस्करी पर आधारित है, जिसका खुलासा एक पत्रकार के तौर पर करीना का किरदार करता रहेगा।

आठ जुलाई को ईद के अवसर पर सलमान खान की फिल्म सुल्तान और शाहरुख खान की फिल्म रईस के बीच टक्कर हो सकती है। यश राज बैनर तले बन रही फिल्म सुल्तान में कथित तौर पर सलमान खान रेसलर की भूमिका निभा रहे हैं। रणदीप हुडा उनके कोच की भूमिका में हैं।
फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं।

फिल्म में सलमान के अपोजिट अभी अभिनेत्री का चयन नहीं किया गया है। राहुल ढोलकिया के निर्देशित फिल्म रईस में शाहरुख खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी की अहम भूमिकाएं है। इस फिल्म से पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत कर रही है।

29 जुलाई को डेविड धवन के पुत्र और वरुण धवन के भाई रोहित धवन के निर्देशन में बनी फिल्म ढिशूम प्रदर्शित हो सकती है। एक्शन पर आधारित इस फिल्म में जॉन अब्राहम, वरुण धवन और जैकलीन फर्नांडीस की मुख्य भूमिकाएं है। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में पीरियड ड्रामा फिल्म मोहनजोदाड़ो 12 अगस्त को प्रदर्शित हो सकती है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म सिंधु घाटी सभ्यता पर आधारित है। मोहनजोदाड़ो में ऋतिक रौशन, पूजा हेगड़े और कबीर बेदी मख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसी दिन नीरज पांडेय के निर्देशित फिल्म रूस्तम प्रदर्शित हो सकती है। रूसतम में अक्षय कुमार काम कर रहे हैं।

02 भसतंबर को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मिस्टर कूल महेन्द्र सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी प्रदर्शित हो सकती है। नीरज पांडेय के निर्देशित फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत धोनी का किरदार जबकि अनुपम खेर धोनी के पिता पान सिंह धोनी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। विशाल भारद्वाज निर्देशित 12 अक्टूबर को फिल्म रंगून प्रदर्शित हो सकती है। रंगून में शाहिद कपूर, सैफ अली खान और कंगना रनौत काम कर रही है। ‘रंगून’ दूसरे विश्व युद्ध के दौरान की एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी है।

28 अक्टूबर को करण जौहर के निर्देशित फिल्म ऐ दिल है मुश्किल प्रदर्शित हो सकती है। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की मुख्य भूमिका है। करण जौहर वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म स्टूडेट आफ द इयर के लगभग चार साल बाद कोई फिल्म निर्देशित करने जा रहे हैं। फिल्म में फवाद खान भी नजर आएंगे।

इसी दिन अजय देवगन के निर्देशन में बन रही फिल्म शिवाय प्रदर्शित हो सकती है। इस फिल्म के जरिये अजय देवगन करीब सात साल बाद फिलम यू मी और हम के बाद निर्देशन कर रहे हैं । शिवाय अजय देवगन की महत्वकांक्षी परियोजनना है ।फिल्म में अजय देवगन के अपोजिट दिलीप कुमार और सायरा बानू की भतीजी सायशा है। चर्चा है कि यह फिल्म अमीष त्रिपाठी की उपन्यास ‘मेलूहा..’ पर आधारित होगी।
31 अक्टूबर को करण जौहर की महत्वाकांक्षी फिल्म शुद्धि प्रदर्शित हो सकती है। करण जौहर ने इस फिल्म को ऋतिक रौशन और करीना कपूर के साथ बनाने की घोषणा की थी लेकिन बात नहीं बन सकी। बाद में करण ने फिल्म के लिए सलमान खान को अप्रोच किया लेकिन बात नहीं बन सकी। करण जौहर अब यह फिल्म वरूण धवन और आलिया भट्ट के साथ बना रहे हैं।

23 दिसंबर को आमिर खान की फिल्म दंगल प्रदर्शित हो सकती है। नितेश तिवारी के निर्देशित रही फिल्म दंगल में आमिर खान एक पहलवान के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट की जिंदगी पर आधारित है, जिन्होंने काफी विरोध के बावजूद अपनी दोनों बेटियों को रेसलिंग के क्षेत्र में उतारा। टीवी की जानीमानी अभिनेत्री साक्षी तंवर फिल्म में आमिर की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी।