Home Entertainment Bollywood रेडियो जॉकी बनी सलमान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा

रेडियो जॉकी बनी सलमान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा

0
रेडियो जॉकी बनी सलमान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा
Salman's sister Shweta Rohira to turns RJ for celeb cafe on 2b radio
Salman's sister Shweta Rohira to turns RJ for celeb cafe on 2b radio
Salman’s sister Shweta Rohira to turns RJ for celeb cafe on 2b radio

मुंबई। सलमान खान की मुंहबोली बहन के तौर पर मशहूर अभिनेत्री श्वेता रोहिरा अब बतौर रेडियो जॉकी अपना एक नया करियर शुरु करने जा रही हैं।

कई टीवी शोज में काम कर चुकी श्वेता की एक और पहचान ये है कि वे अभिनेता पुलकित सम्राट की पत्नी रही हैं। इन दिनों दोनों के बीच अदालत की प्रक्रिया चल रही है।

बतौर आरजे अपने नए करियर की शुरुआत को लेकर श्वेता काफी उत्साहित और रोमांचित हैं। रेडियो के क्षेत्र में ये उनका पहला काम नहीं है। वे बताती हैं कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रेडियो लाइन में क्रिएटिव लेखक के तौर पर की थी।

उनका कहना है कि टीवी शोज से पहले उन्होंने कई रेडियो शोज के स्क्रिप्ट लिखे थे। उनका कहना है कि बतौर आरजे काम करने का उनका सपना पुराना रहा है। उन्होंने कई बार आरजे बनने की कोशिश की और ऑडिशन भी दिए, लेकिन कभी उनका सिलेक्शन नहीं हुआ।

वे खुश हैं कि अब उनका ये सपना पूरा होने जा रहा है। मजे की बात ये है कि जिस रेडियो स्टेशन से वे बतौर आरजे जुड़ी हैं, उसकी फाउंडर मेंबर और डायरेक्टर उनकी मां काजल रोहिरा हैं।

श्वेता कहती हैं कि रेडियो स्टेशन प्रोफेशनल है, इसीलिए उनको कई बार रिजेक्ट किया गया। बतौर आरजे श्वेता का पहला शो अप्रैल में शुरू होगा।