Home Breaking शिवपाल की कार्रवाई के बाद सपा में बगावत, दो नेता मोबाइल टावर पर चढ़े

शिवपाल की कार्रवाई के बाद सपा में बगावत, दो नेता मोबाइल टावर पर चढ़े

0
शिवपाल की कार्रवाई के बाद सपा में बगावत, दो नेता मोबाइल टावर पर चढ़े
samajwadi party drama is far from over, shivpal sacks akhilesh yadav loyalist
samajwadi party drama is far from over, shivpal sacks akhilesh yadav loyalist
samajwadi party drama is far from over, shivpal sacks akhilesh yadav loyalist

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की कार्रवाई के बाद पार्टी में बगावत की स्थिति पैदा हो गई है।

शिवपाल द्वारा की गई कार्रवाई के खिलाफ छात्र सभा के दो नेता रीतेंद्र सिंह और मोनू दूबे राजधानी लखनऊ में मोबाइल फोन के टावर पर चढ़ गए। इससे वहां अफरातफरी का माहौल है।

दरअसल शिवपाल ने सोमवार को अखिलेश के करीबी सात युवा नेताओं को पार्टी से बर्खास्त कर दिया। इनमें तीन एमएलसी और चार यूथ विंग के अध्यक्ष हैं।

शिवपाल की इस कार्रवाई के बाद सपा में इस्तीफों की बाढ़ आ गई है। खबर है कि पार्टी के चारों यूथ विंग के 100 से अधिक पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है।

इनमें सगसे पहले मुलायम यूथ ब्रिगेड के सचिव अभय यादव ने अपने पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

यूथ विंग के महासचिव सूरज यादव, लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव विवेक मिश्र और विशाल मणि त्रिपाठी तथा युवजन सभा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गिरि ने भी अपने-अपने पदों को छोड़ दिया है।

इसके अलावा इलाहबाद विश्व विद्यालय के छात्रनेता और अखिलेश के करीबी अभिषेक यादव ने समर्थको के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

फैजाबाद के युवजनसभा जिलाध्यक्ष अनूप सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया है। समाचार लिखे जाने तक विभिन्न जिलों से लगातार इस्तीफे की खबर आ रही थी।

मुख्यमंत्री की अपील, नेताजी का करें सम्मान

समर्थकों की बर्खास्तगी के बाद जारी इस्तीफों के दौर के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे नेताजी का सम्मान करें और पार्टी से इस्तीफा न दें। उन्होंने कहा कि नेेताजी का हर फैसला सबको मान्य है।

https://www.sabguru.com/government-appointed-shivpal-singh-yadav-two-departments/

https://www.sabguru.com/samajwadi-party-feud-party-chief-mulayam-singh-yadav-breaks-his-silence/