Home Entertainment जनवरी में ब्वॉयफ्रेंड मोहित के साथ सनाया ईरानी की शादी!

जनवरी में ब्वॉयफ्रेंड मोहित के साथ सनाया ईरानी की शादी!

0
जनवरी में ब्वॉयफ्रेंड मोहित के साथ सनाया ईरानी की शादी!
sanaya irani to marry boyfriend mohit sehgal in january
sanaya irani to marry boyfriend mohit sehgal in january
sanaya irani to marry boyfriend mohit sehgal in january

नई दिल्ली। टीवी के पॉपुलर चेहरों में से एक सनाया ईरानी अगले साल की शुरुआत में ब्वॉयफ्रेंड और टीवी एक्टर मोहित सहगल के साथ शादी करने जा रही हैं। दोनों पिछले पांच साल से रिलेशनशिप में है। दोनों का अफेयर सीरियल ‘मिले जब हम तुम’ के सेट पर शुरू हुआ था।

 बताया जा रहा है कि ‘मिले जब हम तुम’ का यह क्यूट कपल जनवरी 2016 में गोवा में शादी रचाने की तैयारी में जुटा है, हालांकि इस शादी में उनके परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

sanaya irani to marry boyfriend mohit sehgal in january
sanaya irani to marry boyfriend mohit sehgal in january

सनाया और मोहित ने अपने रिश्ते की बात इसी साल की शुरुआत में कुबूल की थी। जब सनाया ने ‘झलक दिखला जा 8’ में हिस्सा लिया था तो उस दौरान भी मोहित उनको चीयर करने के लिए आए थे। सनाया इस शो में फाइनल तक पहुंची थीं।

सनाया ईरानी को छोटे पर्दे पर कई नाम मिले हैं। कभी वे ‘मिले जब हम तुम’ में गुंजन बनकर नजर आईं तो कभी उन्हें ‘रंगरसिया’ में पार्वती प्रताप राणावत के रोल में देखा गया।

sanaya irani to marry boyfriend mohit sehgal in january
sanaya irani to marry boyfriend mohit sehgal in january

उन्होंने ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’, ‘राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी’, ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ और ‘छनछन’ जैसे कई अन्य सीरियल्स में भी काम किया है।

वहीं मोहित को आप कुबूल है, सरोजिनी-एक नई पहल, ये खामोशियां जैसे शोज में देख चुके हैं।