Home Chandigarh सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर भाजपा में शामिल

सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर भाजपा में शामिल

0
सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर भाजपा में शामिल
Sarabjit Singh's sister Dalbir Kaur joins BJP
Sarabjit Singh's sister Dalbir Kaur joins BJP
Sarabjit Singh’s sister Dalbir Kaur joins BJP

चंडीगढ। सरबजीत की बहन दलबीर कौर रविवार को चंडीगढ़ में आयोजित एक सादे समारोह में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। इससे पहले वह कांग्रेस और अकाली दल में रह चुकी हैं।

सरबजीत सिंह भारतीय नागरिक थे जो गलती से बॉर्डर पार करके पाकिस्तान पहुंच गए थे। उन्हें पाकिस्तान ने कैद कर लिया था। बाद में पाकिस्तानी कोर्ट ने उन्हें आतंक फैलाने और जासूसी करने का दोषी पाया था।

पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने सरबजीत पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने लाहौर और फैसलाबाद में 1990 में बम धमाके प्लान किए थे जिसमें 14 लोगों की जान चली गई थी।

दो मई 2013 को, रात 12.45 बजे लाहौर में ही उनकी मृत्यु हो गई थी और बाद में उनके शव को भारत भेजा गया।