Home Jharkhand Gumla आदिवासी और जनजातियों के खून में ही है हिन्दुत्व: इंद्रेश कुमार

आदिवासी और जनजातियों के खून में ही है हिन्दुत्व: इंद्रेश कुमार

0
आदिवासी और जनजातियों के खून में ही है हिन्दुत्व: इंद्रेश कुमार
Senior rss leader Indresh Kumar
Senior rss leader Indresh Kumar
Senior rss leader Indresh Kumar

गुमला। हम सब एक हैं। इस धरती में कोई भी मनुष्य ऊंच या नीच नहीं है। सभी भगवान के बनाएं हुए रुप हैं। आदिवासी और जनजातियों के खून में ही हिंदुत्व है। सब राम के रूप हैं। यही यहां की पहचान है।

यह बातें हिन्दू जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इन्द्रेश कुमार ने कही। वह सोमवार को हिन्दू जागरण मंच के तत्वावधान में गुमला में आयोजित सरना सनातन महासम्मेलन में उपस्थित हजारों धर्मावलंबियों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राम और सीता के रूप में हम सभी इस धरती पर जन्मे हैं। इसलिए सभी राम के रूप हैं। सभी आदिवासी और जनजातियां एक ही हैं।

युवती को घर पहुंचाने का झांसा देकर दो पडोसियों ने किया रेप

उन्होंने कहा कि इस बार हम सब दीपावली स्वदेशी अपनाकर मनाएंगे, क्योंकि हम दीपावली श्रीराम जी के विजय के रूप में मनाते हैं, दीपावली विजय का त्योहार है, राम जी ने रावण को मारकर अधर्म का नाश किया था और धर्म पर विजय प्राप्त की थी।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भरनो से दो सौ बाइक और सौ बड़े-छोटे वाहनों के साथ लोगों ने रैली निकाली और भरनो से सिसई नागफेनी होते हुए गुमला स्टेडियम तक पहुंचे।

कुख्यात डॉन से नेता बने अरुण गवली को मिला पेरोल

इससे पूर्व भरनो के बार्डर पर पलमाडीपा असरो पेट्रोल पंप के पास राष्ट्रीय अध्यक्ष का हजारों की संख्या में भरनो के लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

मौके पर प्रान्त हेड अनिल मिश्रा, आरएसएस के देवव्रत पहान, विजय घोष, झारखंड बिहार के संग़ठन मंत्री डॉ सुमन कुमार, विक्रम, वाणी राय, पूर्व विधायक समीर उरांव, प्रमुख बसन्ती कुमारी, किशोर साहू, अशोक केशरी, मुकेश सिंह, अमित गुप्ता, राहुल केशरी, अभिषेक गुप्ता और भारत मिश्रा समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।