Home Headlines मुलुंड में रावण दहन से पहले भाजपा-शिवसेना कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट

मुलुंड में रावण दहन से पहले भाजपा-शिवसेना कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट

0
मुलुंड में रावण दहन से पहले भाजपा-शिवसेना कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट
Several injured in minor scuffle between BJP-Shiv Sena activists in Mulund
Several injured in minor scuffle between BJP-Shiv Sena activists in Mulund
Several injured in minor scuffle between BJP-Shiv Sena activists in Mulund

मुंबई। भ्रष्ट्राचार के नाम पर मुलुंड में भाजपा व शिवसेना कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। इस घटना की शिकायत सांसद किरीट सोमैया ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

भाजपा सांसद ने पहले घोषणा की थी कि इस साल वह महानगरपालिका में हुए भ्रष्टाचार के रावण का दहन विजयादशमी को करने वाले हैं। इसी घोषणा के तहत मंगलवार शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से भ्रष्टाचार के रावण दहन की तैयारी की जा रही थी।

अचानक शिवसेना के कार्यकर्ता घटनास्थल पर आए और वहां उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करना शुरु कर दिया। शिवसेना कार्यकर्ताओं का जवाब भी वहां पहले से ही उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई।

स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत किया। सांसद किरीट सोमैया ने कहा कि इस घटना में शिवसैनिकों ने महिलाओं को भी नहीं छोड़ा है। सोमैया ने कहा कि भ्रष्टाचार का नाम लेते ही इन लोगों के पेट में क्यों दुखता है? समझ से परे है।

उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई है और पुलिस अपना काम करेगी। बतादें कि इससे पहले किरीट सोमैया ने मुंबई महानगरपालिका में हुए भ्रष्टाचार की जांच करवाए जाने की मांग की थी, तब से शिवसेना व भाजपा के बीच तनाव फैला हुआ है।