Home Rajasthan Jaipur हनुमान जयंती : सेवा भारती महिला मंडल ने किया कन्या पूजन

हनुमान जयंती : सेवा भारती महिला मंडल ने किया कन्या पूजन

0
हनुमान जयंती : सेवा भारती महिला मंडल ने किया कन्या पूजन

sadafcx

जयपुर। हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर सेवा भारती महिला मंडल की ओर से महावीर नगर ​स्थित शिव मंदिर में भजनों का आयोजन रखा गया। इस कार्यक्रम में बडी संध्या में लोगों ने शिरकत की। भजनोपरांत कन्यापूजन किया गया।

महानगर महिला प्रमुख गीता पुरोहित ने बताया कि भजन एवं सुंदरकांड पाठ में तीस महिलाओं की भागीदारी रही। चालीस कन्याओं का पूजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया।

इसी तरह हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में शिवमंदिर और तिलक नगर डी 171 में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।