Home Rajasthan Jaipur मानसरोवर क्षेत्र में सेवाभारती के कार्यों का अवलोकन

मानसरोवर क्षेत्र में सेवाभारती के कार्यों का अवलोकन

0
मानसरोवर क्षेत्र में सेवाभारती के कार्यों का अवलोकन

bharti

जयपुर। राजधानी जयपुर में चल रहे सेवाभारती के प्रकल्पों का सोमवार को अखिल भारतीय स्तर के अधिकारियों में अवलोकन किया।

सेवाभारती की अखिल भारतीय महिला मंडल प्रमुख विजय लक्ष्मी, कानपुर क्षेत्र की प्रांत प्रमुख शैलजा शुक्ला तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यालय प्रमुख उदय ने मानसरोवर क्षेत्र स्थित केन्द्र का भ्रमण किया।

bharti2.jpg

अतिथियों ने महिला मंडल (भाग 2 व 3) की बहनों के कार्यो का अवलोकन किया तथा सेवा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा की।

अतिथियों ने केन्द्र में मौजूद कार्यकर्ताओं व सदस्यों का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर मानसरोवर क्षेत्र भाग तीन की सहसंयोजिका अशुं अगिनहोत्री समेत बडी संख्या में सेवाभावी लोग मौजूद थे।