Home Rajasthan Jaipur सेवा भारती महिला मंडल ने जगाई स्वास्थ्य चेतना अलख

सेवा भारती महिला मंडल ने जगाई स्वास्थ्य चेतना अलख

0
सेवा भारती महिला मंडल ने जगाई स्वास्थ्य चेतना अलख
Sewa Bharti Mahila Mandal raised health consciousness in jaipur
Sewa Bharti Mahila Mandal raised health consciousness in jaipur
Sewa Bharti Mahila Mandal raised health consciousness in jaipur

जयपुर। सेवा भारती महिला मंडल की और से स्वास्थ्य चेतना अभियान को इस बार एक मिशन की तरह अमल में लाया गया। इस अभियान के अन्तर्गत महानगर के चार भागों के सभी 29 नगरों में उत्साह के साथ महिला मंडलियों ने घर घर संपर्क साधाा।

महिला कार्यकताओं ने अलग अलग समूह बनाकर क्षेत्र के उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालयोंं में भी व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया, विद्यालय प्रबन्धन को स्वास्थ्य चेतना अभियान के उदेश्य बताए तथा उन्हें सहभागी बनाया।

chala.jpg

माहिला कार्यकर्तओं ने ही माहिला चिकित्सकों से सम्पर्क उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित कियिा। महानगर में पोाड्रिक नगर, गालव नगर, बालाजी नगर, हरमाडानगर, विजय नगर, करधनी नगर, विद्याधर नगर, विजय नगर में स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न कार्यक्रम किए।

स्वास्थ्य जागरूकता अभियिान के जरिए करीब 4000 बहिनें लाभानिवत हुई। बहिनों को महिला चिकित्सकों ने बताया कि आधुनिक युग में बदलती जीवन शैली के साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक संवेदनशीलता बरतने की जरूरत है। उन्होंने स्वस्थ रहने के सरल और घरेलू उपचार भी बताए।

Sewa Bharti Mahila Mandal raised health consciousness in jaipur
Sewa Bharti Mahila Mandal raised health consciousness in jaipur

महिलाओं में फास्टफूड के प्रति बढ रही रुचि को हानिकारक बताते हुए कहा कि इससे बचें। मासिक धर्म के दौर होने वाली पीडा तथा इससे होने वाली परेशानियों पर भी खुलकर चर्चा की।

इस अभियान में महिला शिक्षिकाएं भी लाभान्वित हुई। प्रशनोत्तरी के जरिए बहिनों ने सवाल उठाए जिनके जवाब मिलें। हानिकारक सब्जियों के उपयोग से कैसे बचा जाए? इसके लिए घर में छोटा किचन गार्डन लगाने का परामर्श दिया गया।
चिकित्सक का सहज उत्तर = घर मे छोटा सा किचन गार्डन लगाये।

स्वास्थ्य चेतना अभियान कार्यक्रमों मे सेवा भारती के पदाधिकारी कैलाश शर्मा, गिरधारी शर्मा और अनिल शुक्ला, महिला मण्डल संयोजिका कृष्णा सैनी, अनसूया पारीक, सन्तोष खण्डेलवाल और ज्योति शर्मा भी मौजूद रहीं।