Home Himachal Dharamsala मैक्लोड़गंज में सेक्स रैकेट गिरोह का पर्दाफाश, 10 अरेस्ट

मैक्लोड़गंज में सेक्स रैकेट गिरोह का पर्दाफाश, 10 अरेस्ट

0
मैक्लोड़गंज में सेक्स रैकेट गिरोह का पर्दाफाश, 10 अरेस्ट
Sex racket busted in mcleodganj, 10 arrested
Sex racket busted in mcleodganj, 10 arrested
Sex racket busted in mcleodganj, 10 arrested

धर्मशाला। धर्मगुरू दलाईलामा की नगरी मैक्लोडगंज सहित साथ लगते धार्मिक स्थल में कांगड़ा पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। मैक्लोड़गंज के निजी गेस्ट हाउस में पकड़े गए इस मामले में पुलिस ने 6 महिलाओं सहित पंजाब व नोएडा के चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है। मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात पुलिस ने मैक्लोड़गंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए देह व्यापार में संलिप्त 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 6 महिलाओं को भी बरामद किया है। गिरफ्तार किए लोगों में विनोद निवासी पठानकोट, अदित्या शर्मा निवासी नोएडा, हैप्पी उर्फ रोहन पुरी (25) पुत्र रविंद्र कुमार निवासी अमृतसर व गुरदेव सिंह (32) पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी अमृतसर शामिल हैं।

पुलिस का दावा है कि इस मामले में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है। इसके लिए पुलिस पड़ोसी राज्य में दबिश दे रही है। बताया जा रहा है कि यह एक देह व्यापार का गिरोह है जोकि पर्यटन स्थलों में ऐसे कामों को अंजाम दे रहा था।

एसपी कांगड़ा संजीव गांधी का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 6 महिलाएं भी बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि मामले में अभी और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैक्लोड़गंज के निजी गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चलने की सूचना एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुलिस को दी गई।

पुलिस ने सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त गेस्ट हाउस में दबिश दी। पुलिस ने महिलाओं के साथ आए टैक्सी ड्राइवर, ग्राहक सहित एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। इस दौरान जानकारी मिली की इस गैंग को पंजाब से चलाया जाता है।

यह भी पढें
क्राइम न्यूज के लिए यहां क्लीक करें
सेक्स क्राइम की न्यूज के लिए यहां क्लीक करें