Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
sexual harassment of lady constable inside police station in Sodepur
Home Headlines सोदपुर : थाने में महिला पुलिस के यौन उत्पीड़न का आरोप

सोदपुर : थाने में महिला पुलिस के यौन उत्पीड़न का आरोप

0
सोदपुर : थाने में महिला पुलिस के यौन उत्पीड़न का आरोप
sexual harassment of lady constable inside police station in Sodepur
sexual harassment of lady constable inside police station in Sodepur
sexual harassment of lady constable inside police station in Sodepur

सोदपुर (उत्तर 24 परगना)। जिस खाकी वर्दी पर समाज की रक्षा की जिम्मेदारी है अगर वो खुद खतरे में पड़ जाए तो क्या कहा जाए।

दरअसल, बदमाशों को थाने में बंद करने का काम करने वाली पुलिस के ही एक जिम्मेदारी सदस्य के साथ एक वहशी हरकत होने की खबर आ रही है।

प. बंगाल के सोदपुर इलाके के घोला थाने में बदमाशों के दल ने थाने में घुसकर एक महिला पुलिस का यौन उत्पीड़न किया।

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात सोदपुर के एचबी टाउन के सी-ब्लॉक शराब के नशे में धुत बदमाशों का एक महिलाओं पर फब्तियां कस रहा था।

घोला थाने में इसकी शिकायत कराने के बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची। पुलिस को देखकर कुछ लोग भाग गए लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम रिंटू, सोनू चंद, नयन दास और बारी चौधुरी है। पुलिस का आरोप है कि थाने के भीतर सेवारत एक महिला पुलिस कर्मी का इन युवकों ने यौन उत्पीड़न किया।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 354, 506, 120 बी, और 36 लगाई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।