Home Breaking अरसे बाद लखनऊ में दिखी कांग्रेस, रोड शो के दौरान राजबब्बर ने दिखाई ताकत

अरसे बाद लखनऊ में दिखी कांग्रेस, रोड शो के दौरान राजबब्बर ने दिखाई ताकत

0
अरसे बाद लखनऊ में दिखी कांग्रेस, रोड शो के दौरान राजबब्बर ने दिखाई ताकत
Sheila Dikshit and Raj Babbar's road show in Lucknow
Sheila Dikshit and Raj Babbar's road show in Lucknow
Sheila Dikshit and Raj Babbar’s road show in Lucknow

लखनऊ। अरसे बाद राजधानी लखनऊ में रविवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का हुजूम देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर व दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के रोड शो के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता पूरी रौ में दिखे। एअरपोर्ट से लेकर कांग्रेस मुख्यालय तक जगह-जगह जमकर उनका स्वागत किया गया।

इस दौरान अरसे बाद कांग्रेसी रोड शो से लेकर माल एवेन्यू स्थित प्रदेश कार्यालय तक अपने नेताओं के स्वागत के लिए उमड़ पड़े। सूबे में मुख्यमंत्री पद पर कांग्रेस का चेहरा शीला दीक्षित, नए प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी और संजय सिंह को अमौसी एयरपोर्ट से बाहर आने के बाद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लाद दिया।

प्रदेश मुख्यालय पर कार्यक्रम से पहले शहर में 101 स्थानों पर रोड शो के दौरान स्वागत किया गया। इस दौरान कई जगहों पर नेताओं ने अपने संबोधन के जरिये कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

एयरपोर्ट से लेकर हजरतगंज तक उत्साह से लबरेज कांग्रेसियों के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला, आरपीएन सिंह, जितिन प्रसाद व रीता बहुगुणा जोशी आदि भी मौजूद रहीं।

हजरतगंज में शीला दीक्षित, राज बब्बर व प्रमोद तिवारी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें नमन किया और यहां से सभी कांग्रेस कार्यालय की तरफ बढ़ गए।

वहीं प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई और पीएल पुनिया आदि की मौजूदगी में सभा की गई।
निर्मल खत्री ने सौंपा चार्ज

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने पर सभी नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत के साथ निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने नए प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को औपचारिक रूप से चार्ज सौंपा। इस मौके पर उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल आदि भी कार्यालय पर मौजूद रहे।

रोड शो के दौरान मंच टूटने से चोटिल हुई शीला दीक्षित
https://www.sabguru.com/sheila-dikshit-suffers-minor-injuries-in-lucknow-road-show-mishap/