Home Headlines शीला दीक्षित का उत्तर प्रदेश पर नहीं पड़ेगा असर: केशव प्रसाद मौर्य

शीला दीक्षित का उत्तर प्रदेश पर नहीं पड़ेगा असर: केशव प्रसाद मौर्य

0
शीला दीक्षित का उत्तर प्रदेश पर नहीं पड़ेगा असर: केशव प्रसाद मौर्य
Sheila Dikshit would not make any impact in uttar pradesh : Keshav Prasad Maurya
Sheila Dikshit would not make any impact in uttar pradesh : Keshav Prasad Maurya
Sheila Dikshit would not make any impact in uttar pradesh : Keshav Prasad Maurya

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पार्टी की ओर से शीला दीक्षित को 2017 विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट किए जाने पर कहा कि यह पार्टी अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ अन्याय किया है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रहते कामन वेल्थ गेम, पानी के टैंकर खरीद तथा बिजली घोटाले जैसे तमाम भ्रष्टाचार के मामले में विवादित शीला दीक्षित को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए जाने का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेेगा। प्रदेश की जनता 2014 में ही काग्रेस मुक्त उत्तर प्रदेश का र्निणय कर चुकी है वहीं र्निणय पुनः 2017 में दोहरायेगी।

विसहड़ा पर न्यायालय द्वारा अखलाक परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि न्यायालय के र्निणय क अनुपालन होना चाहिए। प्रदेश की सरकार अपने ही लैब की रिपोर्ट नहीं मान रही थी और वोट की राजनीति कर रही थी।