Home Breaking 11 वर्षीय लड़की से उसके 7 नाबालिग फ्रेंडस ने किया रेप

11 वर्षीय लड़की से उसके 7 नाबालिग फ्रेंडस ने किया रेप

0
11 वर्षीय लड़की से उसके 7 नाबालिग फ्रेंडस ने किया रेप
shilong : 11 year old girl gangraped in field by 7 minor boys
shilong : 11 year old girl gangraped in field by 7 minor boys
shilong : 11 year old girl gangraped in field by 7 minor boys

शिलांग। मेघालय के दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स जिले के मौटेन गांव में 11 वर्षीय लड़की से सात लड़कों द्वारा दो बार दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों ने अपने आपको नाबालिग करार दिया है।

रविवार को पुलिस ने बताया कि सबसे पहले 7 लड़कों ने गत वर्ष दिसंबर में लड़की के साथ दुष्कर्म गांव में एक धान के खेत में सामूहिक रूप से किया। उसके बाद गत 13 जनवरी को इन लड़कों ने फिर से लड़की के साथ उसके घर में सामूहिक बलात्कार उस समय किया जब उसकी मां काम पर गई थी।

उसकी मां दिहाड़ी मजदूर है। पीड़िता की मां द्वारा दर्ज करवाई गई। प्राथमिकी के मुताबिक सभी बलात्कारी लड़कों की उम्र 14 से 16 वर्ष के बीच बताई जा रही है। ये सभी बच्ची के पड़ोसी थे और उसके साथ ही खेलते थे। उन्होंने ही उसे घर से बाहर बुलाया और उसके साथ गैंगरेप किया।

जब उसकी मां काम से लौटी तो बच्ची ने उसे पूरी वारदात बताई। मां उसे लेकर तुरंत पुलिस स्टेशन गई और रिपोर्ट दर्ज की गई। सभी 7 लड़कों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें सोमवार को जुविनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। लड़की को जांच के बाद पुनर्वास के लिए स्टेट होम फॉर वूमेन में भेज दिया गया है।