Home Business बदल रहा खरीदारी ट्रेंड, भीड़ से बचने को ऑनलाइन शॉपिंग

बदल रहा खरीदारी ट्रेंड, भीड़ से बचने को ऑनलाइन शॉपिंग

0
shopping
बदल रहा है शॉपिंग ट्रेंड, ऑनलाइन बढ़ रही खरीदारी

सूरत. दीपावली पर हर व्यक्ति जमकर खरीदारी करता है। दुकानों और सड़कों पर भीड़ ही भीड़ नजर आती है। इस भीड़ से बचने के लिए लोगों ने शॉपिंग का नया ट्रेंड शुरू किया है। लोग समय और पैसा बचाने के लिए ऑनलाइन खरीद करने लगे हैं। पिछले कुछ समय से ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों की संख्या बढ़ रही है।….
दीपावली के दौरान कपड़ों, जूतों, घरेलू सजावट के सामन, घर के उपयोग में आने वाली चीजें, कार, बाइक, गहने और तोहफों की लोग खरीदारी करते हैं। दीपावली में शुभ-मूहर्त के कारण शो-रूम से लेकर दुकानों में भीड़ ही भीड़ नजर आती है। सड़कों पर सुबह से लेकर देर रात तक ट्रैफिक रहता है। वाहन पार्किंग की भी जगह नहीं मिलती है। स्टॉक में सारी चीजें बिकने के कारण लोगों को मनपसंद चीज नहीं मिल पाती है। अब लोगों का शॉपिंग के प्रति ट्रेंड बदलने लगा है। लोग मनपसंद चीज खरीदने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग का भरपूर उपयोग करने लगे हैं।
आर्थिक बचत भी ऑनलाइन शॉपिंग की अमेजन, फ्लिपकार्ट सहित कई साइट उपलब्ध हैं। इन पर बाजार दर से कम दाम पर सामान मिलता है। वैरायटी के साथ ही घर पर सामान की डिलीवरी हो जाती है। ट्रैफिक में फंसने की जरूरत नहीं पड़ती। पैसा और समय दोनों की बचत होने से लोग साइट पर आर्डर देकर खरीदारी करना अधिक पसंद
करने लगे हैं। जमकर खरीदारी होने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here