Home Bihar ‘शॉटगन’ शत्रुघ्न सिन्हा 70 साल के हुए, जन्मदिन आज

‘शॉटगन’ शत्रुघ्न सिन्हा 70 साल के हुए, जन्मदिन आज

0
‘शॉटगन’  शत्रुघ्न सिन्हा 70 साल के हुए, जन्मदिन आज
shotgun' shatrughan sinha turns 70
shotgun' shatrughan sinha turns 70
shotgun’ shatrughan sinha turns 70

मुंबई। जाने-माने बॉलीवुड फिल्म अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा उर्फ बिहारी बाबू आज 70 साल के हो गए हैं। इस अवसर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा है।

गौरतलब है कि शत्रुघ्न सिन्हा  का जन्म 9 दिसंबर 1945 को पटना, बिहार में हुआ था। चौबिस साल की उम्र में उनकी पहली फिल्म साजन रिलीज हुई थी। इन्होंने अपने करियर में 180 से ज्यादा फिल्में की हैं।

बतौर खलनायक अपने करियर का आगाज कर अपने आक्रमक अंदाज, विद्रोही तेवर और संवाद अदायगी के दम पर शत्रुघ्न सिन्हा ने दर्शकों को इस कदर दीवाना बनाया कि नायक की तुलना में उन्हें अधिक वाहवाही मिलती।

यह फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में पहला मौका था जब किसी खलनायक के पर्दे पर आने पर दर्शकों की ताली और सीटियां बजने लगती थी।