Home Entertainment गणपति उत्सव के लिए अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने ली छुट्टी

गणपति उत्सव के लिए अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने ली छुट्टी

0
गणपति उत्सव के लिए अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने ली छुट्टी
shraddha kapoor takes break from baaghi for ganpati fest
shraddha kapoor takes break from baaghi for ganpati fest
shraddha kapoor takes break from baaghi for ganpati fest

मुंबई। बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री और शक्ति कपूर की सुपुत्री श्रद्धा कपूर ने गणेश उत्सव मनाने के लिए छुट्टी ले ली है।

श्रद्धा कपूर का कहना है कि यह त्योहार उनके दिल के करीब है। वह अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत करने के लिए काफी उत्साहित हैं।

श्रद्धा ने त्योहार मनाने के लिए साबिर खान की फिल्म बागी से छुट्टी ली है। फिल्म की शूटिंग केरल में हो रही थी।

shraddha kapoor takes break from baaghi for ganpati fest
shraddha kapoor takes break from baaghi for ganpati fest

श्रद्धा कपूर ने कहा कि त्योहार को लेकर बचपन की बहुत सी यादें हैं। इस त्योहार पर पूरा परिवार एक साथ होता है।

साबिर सर बहुत अच्छे हैं और उन्होंने केरल से मुंबई वापस आने के लिए दो-तीन दिन की छुट्टी दी है। हम सभी घर में गणपति बप्पा का स्वागत करने के लिए बहुत उत्साहित हैं।

उल्लेखनीय है कि साजिद नाडियाडवाला निर्मित बागी में श्रद्धा कपूर के अपोजिट टाइगर श्रॉफ हैं। यह फिल्म अगले साल 29 अप्रैल को प्रदर्शित होगी।