Home Entertainment ‘चन्द्र नंदिनी’ में ‘बिंदुसार’ के रोल में होंगे सिद्धार्थ निगम

‘चन्द्र नंदिनी’ में ‘बिंदुसार’ के रोल में होंगे सिद्धार्थ निगम

0
‘चन्द्र नंदिनी’ में ‘बिंदुसार’ के रोल में होंगे सिद्धार्थ निगम

 

स्टार प्लस के शो ‘चन्द्र नंदिनी’ में अब बहुत कुछ बदलने वाला है। शो में कुछ सालों का लीप आने वाला है।

जिसके तहत शो में बिंदुसार का किरदार निभाने वाला छोटा बच्चा अब बड़ा होने वाला है और इस रोल को निभाएंगे सिद्धार्थ निगम। इस शो से पहले सिद्धार्थ निगम आमिर खान की फिल्म ‘धूम 3’ में अपने रोल के लिए जाने जाते हैं।

आपको बता दें कि इस शो में लीड रोल निभा रहे हैं रजत टोकस और श्वेता बसु। रजत इस शो में चन्द्रगुप्त मौर्य और श्नवेत बसु उनकी पत्नी नंदिनी का किरदार निभा रही हैं। इस शो को काफी पसंद किया जा रहा है। शो की टीआरपी में भी जबरदस्त उछाल है।