Home Headlines सियरा लियोन भूस्खलन में 286 शव बरामद

सियरा लियोन भूस्खलन में 286 शव बरामद

0
सियरा लियोन भूस्खलन में 286 शव बरामद
Sierra Leone landslide : More than 300 killed as roads turn into churning rivers of mud
Sierra Leone landslide : More than 300 killed as roads turn into churning rivers of mud
Sierra Leone landslide : More than 300 killed as roads turn into churning rivers of mud

फ्रीटाउन। सियरा लियोन की राजधानी में हुए एक विनाशकारी भूस्खलन में कम से कम 286 शव बरामद किए जा चुके हैं। एक अधिकारी ने कहा कि कुल 286 शव मंगलवार को एक स्थानीय अस्पताल में लाए गए हैं।

सियरा लियोन पुलिस के अभियान प्रमुख अल शेक कामरा ने कहा कि कई सारे लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं और शवों को निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है।

सियरा लियोन के राष्ट्रपति अर्नेस्ट बाई कोरोमा ने कहा कि मौजूदा आपदा से निपटने के लिए आपात सेवाएं हरसंभव प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि त्रासदी से बुरी तरह प्रभावित रीजेंट शहर में एक आपात प्रतिक्रिया केंद्र स्थापित किया गया है।

सरकार ने अभी तक मृतकों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की है। सोमवार को जब यह आपदा आई, तब कई सारे पीड़ित बिस्तरों पर नींद में थे।

लगभग 3,000 अन्य लोग अपने घर गंवा दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बचाव अभियान में दिक्कत आ रही है।

एक अधिकारी ने कहा कि स्थिति बहुत बुरी है। अधिकांश घर नष्ट हो गए हैं और दफन हो गए हैं। बारिश के कारण बचाव कार्य में कठिनाई हो रही है।

हीले रिलीफ फाउंडेशन एंड कैरिटास फ्रीटाउन के एक स्वयंसेवक, इस्माइल चार्ल्स ने बीबीसी को बताया कि इस भयानक त्रासदी की व्याख्या करने के लिए शब्द पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आप बड़ी संख्या में लोगों को चीखते-चिल्लाते पाएंगे, जो अपने परिवार के सदस्यों को गंवा दिए हैं।