Home Rajasthan Jaipur मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुई सिरोही जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया

मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुई सिरोही जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया

0
मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुई सिरोही जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया
sieohi jila pramukh payal parasrampuriya honoured by cm vasundhara raje in india today women summit and award

सिरोही। जयपुर में इण्डिया टुडे ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान में महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को हर क्षेत्र में बढावा मिले इसके लिए सात महिलाओं को अच्छे कार्यो के लिए अवॉर्ड देकर सम्मानित किया।

भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि इण्डिया टुडे वुमन समिट एंड अवॉर्ड में वुमन अचीवमेंट सेलिब्रेशन में राजनीति में अच्छे कार्यो के लिए जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया को अवॉर्ड दिया गया।

जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया ने सिरोही जिले में विकास कार्यो के लिए हमेशा तत्पर रहने व आमजन की समस्याओं को दूर करने में अपनी भूमिका निभाई है। गरीब, असहाय लोगों के  मदद को आगे रहने पर मुख्यमंत्री ने उनके कार्यो की सराहना की।