Home Sirohi Aburoad नवनियुक्त युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत

नवनियुक्त युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत

0
नवनियुक्त युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत

dantrai

दांतराई (सिरोही)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष गणपतसिंह देवडा ने कहा कि जनता की सेवा करनामेरा प्रमुख उददेश्य है। और विकास कार्य में पूर्ण रूप से सहभागिता निभाते हुए पार्टी के हित में कार्य करूंगा।

पार्टी ने मुझे युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष का दायित्व सौपा है उस पर खरा उतरूंगा एवं जनता की सेवा के लिए तत्पर रहूंगा तथा सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सरकारी योजनाओं का आम जन तक फायदा पहुंचाना मेरा प्रमुख प्रयास रहेगा। देवडा अपने स्वागत कार्यक्रम के दौरान दांतराई में बोल रहे थे।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के दांतराई पहुंचने पर शंकरलाल पुंमगाजी पुरोहित के निवास पर उनका भाजपा के पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष बाबूलाल एस पुरोहित ने साफा एवं शान्तिलाल पुरोहित ने माला पहनाकर देवडा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसके साथ में दांतराई सरपंच ने भी माला पहनाकर स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से देवडा का मिठाई से मुंह मीठा कराया गया। इससे पूर्व में भैरूलाल के निवास पर माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।

देवडा के मण्डल अध्यक्ष बनने पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की। इस दौरान देवाराम प्रजापत के निवास पर भी देवडा का स्वागत किया गया। गांव में जगह जगह देवडा के स्वागत में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

स्वागत कार्यक्रम में सरपंच, शांतिलाल राजपुरोहित, बाबूलाल एस देवाराम प्रजापत, इंदरमलभाटी, बलवंत सिंह देवडा, चंदनमल सेन, उदाराम, भैरूलाल, श्रवण पुरोहित समेत कई बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित थे।