Home UP Baghpat बागपत में भाभी के साथ गैंगरेप, हत्या का प्रयास

बागपत में भाभी के साथ गैंगरेप, हत्या का प्रयास

0
बागपत में भाभी के साथ गैंगरेप, हत्या का प्रयास
sister in law Gangraped in Baghpat than culprits try to murder her
sister in law Gangraped in Baghpat than culprits try to murder her
sister in law Gangraped in Baghpat than culprits try to murder her

बागपत। यूपी के बागपत जनपद में देवरों ने अपनी ही भाभी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और अपने कृत्य को छिपाने के लिए हत्या का प्रयास किया।

दो दिन पुराना यह मामला बिनौली थानाक्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित महिला का पति बड़ौत में एक नर्सिग होम में वार्ड ब्वॉय है। रविवार को उसकी रात की ड्यूटी थी।

रात में ही उसके पास गांव से फोन आया कि उसकी पत्नी के साथ उसके छोटे भाई मारपीट कर रहे हैं। इस पर उसने थाना पुलिस को सूचित किया और घर पहुंचा।

घर पहुंचने पर उसने देखा कि उसकी पत्नी बेहोश पड़ी है। उसके दोनों हाथ-पैर बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। आरोपियों ने उसके गले में रस्सी का फंदा डालकर मारने का प्रयास भी किया था। पति ने पत्नी को बड़ौत स्थित अस्पताल में दाखिल कराया।

होश आने पर पीड़ित महिला ने बताया कि उसके दोनों देवरों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अस्पताल में भर्ती पीड़िता की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बीच-बीच में होश आता है और फिर बेहोश हो जाती है। चिकित्सकों के मुताबिक महिला की हालत अभी भी गंभीर है।

सीओ (बड़ौत) कर्मवीर सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस ने चिता से उतरवाया विवाहिता का शव

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर के सरपतहा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। पुलिस को सूचना देने के बजाय ससुराल वाले विवाहिता का अंतिम संस्कार करने लगे। लेकिन मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को चिता से उठवा लिया और पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, थाना सरपतहा के कुसिया बहार गांव में सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से महिला की मौत हो गई। ससुराल वाले आनन-फानन में शव को जलाने के लिए राम घाट आए थे। इसी बीच मृतका के भाई को बहन की मौत होने और ससुराल वालों के कृत्य की सूचना मिली। उसने पुलिस से शिकायत की।

भाई की शिकायत पर पुलिस राम घाट पहुंची। वहां महिला के शव का चिता पर सुलाया जा चुका था। पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवा कर शव को कब्जे में लिया और मृतका के पति को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।