Home UP Azamgarh आजमगढ : घर में सो रही 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म

आजमगढ : घर में सो रही 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म

0
आजमगढ : घर में सो रही 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म
six year old girl raped in Azamgarh
six year old girl raped in Azamgarh
six year old girl raped in Azamgarh

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात घर में सो रही छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

बच्ची की मां को घटना की जानकारी शनिवार सुबह उस वक्त हुई जब वह शादी समारोह से लौटी और बच्ची को लहू-लुहान हालत में देखा। मां ने रौनापार थाने पर अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी है।

सेक्स क्राइम की न्यूज के लिए यहां क्लीक करें
मर्डर और क्राइम न्यूज के लिए यहां क्लीक करें
नोएडा में युवती की गोली मारकर हत्या

पीड़ित बच्ची की मां ने कहा कि पड़ोसी के घर शुक्रवार को शादी थी। रात में नींद आने पर वह बच्ची को घर में सुला कर दोबारा पड़ोसी के यहां शादी समारोह में चली आई। इसी दौरान कोई अज्ञात युवक घर में घुसकर सो रही मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया।

शनिवार सुबह महिला जब घर पहुंची तो बच्ची लहू-लुहान हालत में पड़ी मिली। मामला समझने के बाद महिला थाने पहुंची और पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की शिनाख्त और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।