

नई दिल्ली: क्या आप जानते हैं कि आपका खोया फ़ोन आपको वापस मिल सकता हैं। इसके लिए कुछ खास तरीके अपनाने होंगे। आपको बस ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
- आप गूगल पर जाएं और टाइप करें ‘फाइंड माय डिवाइस’, आप इसके जगह पर लोकेट माय फ़ोन भी सर्च कर सकते हैं। इसके बाद आपको गूगल एंड्राइड डिवाइस मैनेजर दिखेगा। जहाँ आपको ई-मेल आईडी लोग इन करनी पड़ेगी।
mobilrsabguru.com - इसके बाद वो सभी स्मार्टफोन आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर नज़र आने लगेंगे, जिन फोन में आपने अपनी आईडी लोगइन करी थी। आप उस डिवाइस को चुने जिसे आप ढूंढना चाहते हैं। क्लिक के बाद आपके फ़ोन की लोकेशन दिखने लगेगी।
samsung galaxy j3 emerge sabguru.com mobilrsabguru.com - साथ में आपको तीन और विकल्प रिंग, लॉक इरेज भी नज़र आएंगे। अगर आप अपना फ़ोन घर या ऑफिस में भूल गए हो तो आप रिंग विकल्प को चुन सकते हैं। इसके बाद आपका फ़ोन रिंग होने लगेगा।
mobilrsabguru.com - अगर आपको लगता हैं की कोई और आपका फ़ोन इस्तेमाल कर रहा हैं तो आप इसे लॉक कर सकते हैं। इसके लिए आपको लॉक का ऑप्शन चुनना होगा। उसके बाद आप आपके फ़ोन में नया पासवर्ड डाल सकते हैं। पासवर्ड डालने के बाद आपका फ़ोन बिना नए पासवर्ड के नहीं खुलेगा।
ace sabguru.com - तीसरा ऑप्शन इरेज तभी चुने जब आपको लगे की आपका फ़ोन वापस नहीं मिलने वाला। इस ऑप्शन से चुनने के बाद आपके फ़ोन में मौजूद सारा डाटा डिलेट हो जायेगा।
- मोबाइल में ये तरीका आजमाना हो तो आपको गूगल प्ले स्टोर में एंड्राइड डिवाइस मेनेजर डॉउनलोड करना होगा। इसके बाद आपको एप ओपन कर लोगइन करना होगा। इसके बाद आपको गूगल अकाउंट डिटेल डालनी होगी। उसके बाद मोबाइल आपको वेसे ही ऑप्शन देगा जैसा कंप्यूटर दे रहा था। नोट: लोकेशन ऑन हो।
यह भी पढ़ें: