Home Rajasthan Ajmer देवनानी ने मेयर संग किया स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण

देवनानी ने मेयर संग किया स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण

0
देवनानी ने मेयर संग किया स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण

अजमेर। अजमेर शहर में स्मार्ट सिटी योजना के तहत आनासागर झील के चारों तरफ पाथवे बनाया जाएगा। इसका मुख्य आकर्षण सर्किट हाउस की पहाड़ियों पर बहता झरना भी होगा, जो झील के चारों तरफ से देखा जा सकेगा।

पाथवे पर आमजन की सुविधा एवं मनोरंजन के लिए भी योजना तैयार की गई है। लवकुश उद्यान पर कैफेटेरिया भी विकसित किया जा रहा है। यहां चाय की चुस्कियों के साथ झील का नजारा देखा जा सकेगा।

शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को महापौर धर्मेन्द्र गहलोत के साथ स्मार्ट सिटी योजना के तहत कराए जाने वाले कामों का निरीक्षण भी किया।

उन्होंने बताया कि अजमेर शहर में आजादी के बाद पहली बार इतनी बड़ी और शानदार योजना लागू की गई है। योजना अजमेर का ना सिर्फ नक्शा बदलेगी बल्कि यह विकास में भी हमें कई साल आगे कर देगी।

प्रो. देवनानी ने बताया कि योजना के तहत प्रथम चरण में करीब एक हजार करोड़ रुपए के कार्य करवाए जाएंगे। इसके तहत आगामी 25 जून से पूर्व कुछ कार्य पूरे कर लिए जाएंगे और कुछ कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे।