Home Sports Cricket धोनी के अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत चाहते हैं कुछ बुरे लोग : शास्त्री

धोनी के अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत चाहते हैं कुछ बुरे लोग : शास्त्री

0
धोनी के अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत चाहते हैं कुछ बुरे लोग : शास्त्री
Some people waiting to see the end of MS Dhoni's career: Ravi Shastri
Some people waiting to see the end of MS Dhoni's career: Ravi Shastri
Some people waiting to see the end of MS Dhoni’s career: Ravi Shastri

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और कुछ बुरे लोग उनके करियर को समाप्त होते हुए देखना चाहते हैं। बंगाल के एक दैनिक समाचार पत्र आनंद बाजार पत्रिका को दिए एक साक्षात्कार में शास्त्री ने यह बात कही।

शास्त्री ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि उनके आस-पास कई ईर्ष्यालु लोग हैं, जो केवल उनके करियर में बुरे दिन देखना चाहते हैं। कुछ लोग ऐसे हैं, जो धोनी के करियर के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, उनके जैसे बेहतरीन खिलाड़ी अपना भविष्य खुद तय करते हैं।

कोच ने कहा कि भारतीय टीम जानती है कि धौनी कितने काबिल हैं और ऐसे खिलाड़ी के खिलाफ किसी भी आलोचना से टीम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। शास्त्री ने कहा कि आलोचना से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। हम जानते हैं कि हमारे मन में धोनी की क्या जगह है। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं।