Home Entertainment कुश की शादी में आई बच्चन फैमिली, सोनाक्षी ने कहा शुक्रिया

कुश की शादी में आई बच्चन फैमिली, सोनाक्षी ने कहा शुक्रिया

0
कुश की शादी में आई बच्चन फैमिली, सोनाक्षी ने कहा शुक्रिया
sonakshi sinha Thanks to bachchan family for attending her brother kush grand wedding

sonakshi sinha Thanks to bachchan family for attending her brother kush grand wedding

मुंबई। बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को अपने भाई कुश सिन्हा की शादी में शरीक होने के लिए शुक्रिया अदा किया है।

sonakshi sinha Thanks to bachchan family for attending her brother kush grand wedding
sonakshi sinha Thanks to bachchan family for attending her brother kush grand wedding

शत्रुध्न सिन्हा के बेटे कुश सिन्हा की शादी में अमिताभ अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ पहुुंचे थे। उनके शादी में आने से खुश शत्रुध्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने टिवटर पर तस्वीरें शेयर की और शादी में आने के लिए दोनों का शुक्रिया अदा किया। एक तस्वीर में शत्रुघन और अमिताभ एक-दूसरे से बात करते दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में जया बच्चन के साथ हेमा मालिनी, टीना अंबानी, सोनाक्षी और पूनम ढिल्लों है।

सोनाक्षी सिन्हा ने टिवटर पर लिखा कि सलामत रहे दोस्ताना आपका। बच्चन अंकल और जया आंटी गर्मजोशी और खुशी देने के लिए धन्यवाद। गौरतलब है कि करीब तीन दशकों तक अमिताभ बच्चन और सिन्हा के बीच दूरियां बनी हुई थी। साल 2007 में दोनों के बीच उस समय दूरियां और बढ़ गई थीं जब शत्रुध्न सिन्हा ने अभिषेक बच्चन क ी शादी के बाद अमिताभ की तरफ से भेजी गई मिठाई वापस भिजवा दी थी।

sonakshi sinha Thanks to bachchan family for attending her brother kush grand wedding
sonakshi sinha Thanks to pm modi for attending her brother kush grand wedding

शत्रुघन सिन्हा का कहना था कि जब बुलाया नहीं तो फिर मिठाई किस बात की। अमिताभ ने इसके जवाब में कहा था कि शादी में जिन लोगों को नहीं बुलाया गया। वे समझ लें कि वो मेरे दोस्त नहीं हैं। अमिताभ और शत्रुध्न ने बांबे टू गोवा, काला पत्थर, दोस्ताना, शान और नसीब जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। अमिताभ बच्चन और शत्रुघन सिन्हा की लंबे समय तक चली दूरियां पिछले साल कुछ हद तक कम हो गई थीं।

शत्रुघन सिन्हा पिछली दीपावली पर अमिताभ के बंगले जलसा में दी गई पार्टी में पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे। शत्रुघन के साथ उनकी पत्नी पूनम सिन्हा, बेटी सोनाक्षी और बेटे लव और कुश भी पार्टी में शमिल हुए थे। इससे पूर्व शत्रुघन सिन्हा की बायपास सर्जरी के दौरान अमिताभ बच्चन उनसे मिलने के लिए गए थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here