Home Entertainment अमित साध के साथ रोमांस करेंगी सोनाक्षी सिन्हा

अमित साध के साथ रोमांस करेंगी सोनाक्षी सिन्हा

0
अमित साध के साथ रोमांस करेंगी सोनाक्षी सिन्हा
sonakshi sinha to romance with amit sadh in akira
sonakshi sinha to romance with amit sadh in akira
sonakshi sinha to romance with amit sadh in akira

मुंबई। बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा नवोदित अभिनेता अमित साध के साथ सिल्वर स्कीन पर रोमांस करती नजर आएंगी।

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों आर मुर्गदौस की फिल्म अकीरा में काम कर रही हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर यंग एक्टर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।

फिल्म में सोनाक्षी के अपोजिट अमित साध हैं। साध ने फिल्म काई पो चे के जरिये अपनी पहचान बनाई है।

sonakshi sinha to romance with amit sadh in akira
sonakshi sinha to romance with amit sadh in akira

सोनाक्षी शुरुआत में अजय देवगन, सलमान खान, अक्षय कुमार जैसे बड़े एक्टर्स के साथ ही काम करती नजर आईं लेकिन बाद में उन्होंने अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर, रणवीर जैसे यंग एक्टर्स के साथ काम कर अपनी इस इमेज को तोड़ा और अब वह एक बार फिर यंग एक्टर के साथ काम करने को तैयार हैं।

हालांकि फिल्म अकीरा में अमित साध के रोल के बारे में बहुत कुछ पता नहीं चल पाया है, लेकिन वह इस फिल्म में शुरुआत से लेकर अंत तक नजर आएंगे।

साध का कहना है कि यह उनकी पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें वह न तो मरेंगे और ना ही किसी को मारेंगे। यह उनका पहला रोमांटिक रोल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here