Home Entertainment Bollywood सितंबर में रिलीज होगी ‘अकीरा’ : सोनाक्षी सिन्हा

सितंबर में रिलीज होगी ‘अकीरा’ : सोनाक्षी सिन्हा

0
सितंबर में रिलीज होगी ‘अकीरा’ : सोनाक्षी सिन्हा
Sonakshi Sinha's akira to release on september 23
Sonakshi Sinha's akira to release on september 23
Sonakshi Sinha’s akira to release on september 23

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की आगामी फिल्म अकीरा 23 सितंबर को रिलीज होगी।

सोनाक्षी इन दिनों दक्षिण भारतीय फिल्म निर्देशक ए आर मुरुगाडोस की फिल्म अकीरा में काम कर रही है। मुरूगाडोस के साथ सोनाक्षी की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने’हॉलीडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ में साथ काम किया था। फिल्म में सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी हैं।

सोनाक्षी ने ट्वीटर पर लिखा कि यह बताते हुए मैं बहुत उत्साहित हूं कि ए.आर मुरुगाडोस ‘गजनी’ और ‘हॉलीडे’ के बाद एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘अकीरा’ लेकर आ रहे हैं। मेरी फिल्म ‘अकीरा’ 23 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म’अकीरा’ में सोनाक्षी को अलग अंदाज में देख दर्शक चौंक जाएंगे। फिल्म में वह मारधाड़ वाले कई दृश्य करती दिखाई देंगी।