Home Entertainment शत्रुघ्न सिन्हा ने बढ़ाया बेटी सोनाक्षी का हौसला

शत्रुघ्न सिन्हा ने बढ़ाया बेटी सोनाक्षी का हौसला

0
शत्रुघ्न सिन्हा ने बढ़ाया बेटी सोनाक्षी का हौसला
Sonakshi to play Dawood Ibrahim's sister 'Haseena' in her biopic
Sonakshi to play Dawood Ibrahim's sister 'Haseena' in her biopic
Sonakshi to play Dawood Ibrahim’s sister ‘Haseena’ in her biopic

मुंबई। बॉलीवुड के अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम की बहन हसीना पारकर की भूमिका निभाने के लिए अपनी बेटी सोनाक्षी का हौसला बढ़ाया।

सोनाक्षी हसीना पारकर का किरदार रूपहर्ले पर्दे पर जीवंत करने जा रही है। शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी का हौसला बढ़ाया और तब जाकर सोनाक्षी इस किरदार को निभाने के लिए तैयार हुईं।

दाऊद की बहन हसीना पारकर की जिन्दगी पर एक फिल्म बनाई जा रही है, जिसमें हसीना का रोल सोनाक्षी के पास आया तब वह घबराई हुई थीं और तय नहीं कर पा रही थीं की उन्हें यह भूमिका करनी चाहिए या नहीं।

Sonakshi to play Dawood Ibrahim's sister 'Haseena' in her biopic
Sonakshi to play Dawood Ibrahim’s sister ‘Haseena’ in her biopic

ऐसे में उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने उन्हें इस किरदार को निभाने के लिए मनाया। सोनाक्षी ने कहा कि उनके पिता ने उनसे कहा कि यह किरदार निभाना चाहिए क्योंकि ऐसे रोल कभी कभी आते हैं।

उन्होंने कहा कि उनके पिता के साथ की वजह से ही वह यह फिल्म कर पा रही हैं। सोनाक्षी इस रोल के लिए काफी उत्साहित हैं। सोनाक्षी ने कहा हसीना के किरदार को ठीक से परदे पर उतारने की हर संभव प्रयास करेंगी।

वह हसीना के हाव भाव को और उनकी भाषा और लहजे को भी पकडऩे की पूरी कोशिश कर रही हैं। सोनाक्षी को भरोसा है कि दर्शक उनके इस रूप को भी पसंद करेंगे क्योंकि यह दौर महिला प्रधान फिल्मों का है और दर्शक ऐसी फिल्मों को पसंद भी कर रहे हैं।