Home Entertainment Bollywood अगले साल शादी के बंधन में बंध सकतीं है सोनम कपूर

अगले साल शादी के बंधन में बंध सकतीं है सोनम कपूर

0
अगले साल शादी के बंधन में बंध सकतीं है सोनम कपूर
Sonam Kapoor Can tie the knot with rumoured beau anand ahuja in 2017?
Sonam Kapoor Can tie the knot with rumoured beau anand ahuja in 2017?
Sonam Kapoor Can tie the knot with rumoured beau anand ahuja in 2017?

मुंबई। अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर के बारे में खबर आ रही है कि अगले साल वे शादी के बंधन में बंध सकती हैं। काफी समय से सोनम का नाम लंदन के रहने वाले बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ जुड़ता रहा है।

कहा जा रहा है कि 2017 में ये जोड़ी शादी के बंधन में बंध सकती है। सोनम कपूर हाल ही में लंदन में थीं, जहां उनको आनंद आहूजा के साथ देखा गया।

सोनम कपूर ने अब तक मीडिया के सामने अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी कोई कमेंट नहीं किया, मगर चर्चाओं में उनके रिलेशनशिप को लेकर काफी दिनों से बातें होती रही हैं। कहा जा रहा है कि शादी मुंबई में पंजाबी तौर तरीकों से होगी।

हाल ही में सोनम की बहन रेहा के रिलेशनशिप को लेकर भी काफी बातेंं हो रही हैं, लेकिन अब कहा जा रहा है कि पहले सोनम की शादी होगी। अभी तक शादी की इस खबर को लेकर सोनम या उनके परिवार की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।