Home Breaking पत्नी की हत्या के आरोपी अमनमणि को सपा ने बनाया विधानसभा प्रत्याशी

पत्नी की हत्या के आरोपी अमनमणि को सपा ने बनाया विधानसभा प्रत्याशी

0
पत्नी की हत्या के आरोपी अमनमणि को सपा ने बनाया विधानसभा प्रत्याशी
SP announces murder accused amanmani tripathi as assembly candidate
SP announces murder accused amanmani tripathi as assembly candidate
SP announces murder accused amanmani tripathi as assembly candidate

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) ने पत्नी की हत्या के आरोपी अमनमणि त्रिपाठी को महाराजगंज की नौतनवां विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। पत्नी की हत्या के मामले में उनके खिलाफ सीबीआई जांच चल रही है।

अमनमणि पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे हैं, जो कवियत्री मधुमिता शुक्ला की हत्या के मामले में आजीवन कारावास के सजायाफ्ता हैं। सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को पार्टी के 21 विधानसभा प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की।

इनमें से सात नए प्रत्याशी हैं जबकि 14 विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बदले गए हैं। इनमें अमनमणि त्रिपाठी को महाराजगंज की नौतनवां सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।

अमनमणि त्रिपाठी के अलावा सपा ने एनआरएचएम घोटाले के आरोपी मुकेश श्रीवास्तव को बहराइच जिले के पयागपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। मुकेश बीते दिनों ही कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हुए थे।

उन पर बसपा सरकार में एनआरएचएम घोटाले का आरोप है। सीबीआई उनसे कई बार पूछताछ भी कर चुकी है। वर्ष 2012 में कांग्रेस के टिकट पर जीतकर पहली बार वह विधानसभा पहुंचे थे।

इसके अलावा जयशंकर सिंह को बहराइच के नानपारा, संजय यादव को सोनभद्र के ओबरा, बुलंदशहर के डिबाई से हरीश लोधी, हरदोई के गोपामऊ (सुरक्षित) से राजेश्वरी, हरदोई के ही सांडी से ऊषा वर्मा, सहारनपुर के नकुड़ से मोहम्मद इरशाद व अंबेडकरनगर के जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से सुभाष राय को सपा ने प्रत्याशी बनाया है।

सपा ने अपने पूर्व घोषित 14 प्रत्याशियों को बदल भी दिया है। इनमें सरधना से पहले उम्मीदवार बनाये गये अतुल प्रधान की जगह पर अब मैनपाल सिंह उर्फ पिंटू राणा को नया प्रत्याशी बनाया गया है।

सहारनपुर के रामपुर मनिहार (सुरक्षित) से विमला राकेश की जगह जसवीर बाल्मीकि, शामली के थाना भवन से किशनपाल कश्यप की जगह शेर सिंह राणा को टिकट दिया गया है।

मुजफ्फरनगर के मीरापुर से मोहम्मद इलियास की जगह अब शानावाज राणा तथा मेरठ कैंट से सरदार परविंदर सिंह की जगह आरती अग्रवाल अब नई प्रत्याशी होंगी। मेरठ शहर से रफीक अंसारी के स्थान पर अब जगह अय्यूब अंसारी तथा बिजनौर के नजीराबाद से अबरार आलम अंसारी की जगह तस्लीम अहमद को प्रत्याशी बनाया गया है।

बुलंदशहर के खुर्जा (सुरक्षित) से सुनीता चैहान का टिकट काट दिया गया है, उनकी जगह रविन्द्र वाल्मीकि प्रत्याशी होंगे जबकि हाथरस से राम नारायण काके की जगह मूलचंद जाटव अब सपा से चुनाव लड़ेंगे।

आगरा के फतेहपुर सिकरी से राजकुमार चाहर की जगह श्रीनिवास शर्मा तथा आगरा के ही खैरागढ़ से विनोद कुमार सिकरवार की जगह रानी पक्षालिका सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। वह पूर्व मंत्री महेंद्र अरिदमन सिंह की पत्नी हैं।

रायबरेली की जगदीशपुर सीट से विजय कुमार पासी की जगह अजीत प्रसाद को टिकट दिया गया है। वह कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद के बेटे हैं।

इसी तरह कानपुर देहात के सिकंदरा से महेंद्र कटियार की जगह सीमा सचान को प्रत्याशी बनाया गया है। ललितपुर से ज्योति लोधी की जगह चंद्र भूषण सिंह बुंदेला को टिकट दिया गया है।

कौशाम्बी के चायल से चन्द्रबली सिंह पटेल की जगह पार्टी ने बालम द्विवेदी को प्रत्याशी बानाया है। मिर्जापुर के मढ़ीहान से रविन्द्र बहादुर सिंह पटेल की जगह सुरेन्द्र सिंह पटेल अब अन्य उम्मीदवार होंगे। वाराणसी के शिवपुर से अरविन्द कुमार मौर्या की जगह अवधेश पाठक को प्रत्याशी बनाया गया है।

https://www.sabguru.com/akhilesh-yadav-expands-cabinet-reinstates-minister-sacked/

https://www.sabguru.com/seven-akhilesh-loyalists-sacked-shivpal-yadav-quit-protest/