Home UP Barabanki यूपी को सपा और बसपा दोनों ने लूटा है : अमित शाह

यूपी को सपा और बसपा दोनों ने लूटा है : अमित शाह

0
यूपी को सपा और बसपा दोनों ने लूटा है : अमित शाह
SP and the BSP looted UP with help of congress : Amit Shah
SP and the BSP looted UP with help of congress : Amit Shah
SP and the BSP looted UP with help of congress : Amit Shah

बाराबंकी। बाराबंकी में अवध क्षेत्र के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि यूपी को सपा और बसपा दोनों ने लूटा है।

इन दोनों दलों ने कभी मनमोहन सरकार को समर्थन दिया था। एक समय कांग्रेस, सपा और बसपा आपस में मिले हुये ​थे। तब सभी ने मिल कर देश को तबाह किया।

उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार आयी, देश में जो इतना बड़ा परिवर्तन हुआ उसकी वजह यूपी ही है। यह अवध भूमि पूरे देश में पूज्यनीय है और रामराज्य की कल्पना यहीं से पैदा हुई है।

उन्होंने कहा कि केंद्र की योजनाओं से जनता को लाभ हो रहा है। केन्द्र ने किसानों के हित के लिये योजना दी, फसल बीमा योजना दी। यह योजना नीचे तक नहीं पहुंची।

केन्द्र की योजनायें यूपी में लागू करने नहीं देते तो उत्तर प्रदेश की गरीबी कैसे दूर होगी। यूपी का विकास हुये बिना, देश का विकास नहीं हो सकता। यहां की जनता अगर यूपी का विकास चाहती है तो उसे समाजवादी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पुलिस अपनी सुरक्षा नही कर सकती है। यहां की पुलिस दूसरों की सुरक्षा क्या करेगी। जनता थाने पर जाती है, वहां उसकी फरियाद सुनी नही जाती है।

भाजपा के चुनावी मुद्दों में जमीन पर से कब्जा हटवाना है। जमीनों पर गुंडो का अतिक्रमण है। समाजवादी पार्टी की सरकार यह सबकुछ हो रहा है। अभी मथुरा में जवाहर कांड हुआ।

यूपी सरकार वहां हुई घटना को घटना नही कहती है। यह बेहद शर्मनाक है। म​थुरा में जो कुछ हुआ प्रदेश की सरकार पूरी तरह विफल रही। प्रदेश की कानून व्यवस्था बेकाबू हो गई है।

मुख्तार अंसारी पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विधायक मुख्तार अंसारी की पार्टी के विलय मामलें में अखिलेश यादव नाटक कर रहे है।

एक ओर चाचा मुख्तार अंसारी को पार्टी में लाते है और दूसरी ओर भतीजा नाराज हो जाता है। जो अखिलेश यादव मुख्तार अंसारी के आने से नाराज है तो अतीक अहमद के आने पर गुस्सा कहा चला जाता है। समाजवादी पार्टी गुंडो माफियाओं से भरी पड़ी है।