Home Breaking रजत जयंती समारोह में दिखा चाचा-भतीजे की रार का असर

रजत जयंती समारोह में दिखा चाचा-भतीजे की रार का असर

0
रजत जयंती समारोह में दिखा चाचा-भतीजे की रार का असर
SP Silver Jubilee celebrations : Shivpal slams Akhilesh, says sack me, but I've done well
SP Silver Jubilee celebrations : Shivpal slams Akhilesh, says sack me, but I've done well
SP Silver Jubilee celebrations : Shivpal slams Akhilesh, says sack me, but I’ve done well

लखनऊ। सपा के रजत जयंती में भी चाचा और भतीजे में चल रही रार की झलक एक बार फिर से दिखाई पड़ी। शिवपाल ने अपने स्वागत भाषण में ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर खुलेआम अपना अपमान करने का आरोप लगाया।

लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित सपा के रजत जयंती समारोह के मौके पर लाखों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए शिवपाल ने मंच से ही कहा कि जितना चाहो मेरा अपमान कर लो, बर्खास्त कर लो, लेकिन मैंने भी बहुत काम किया है। पार्टी के लिए बहुत संघर्ष किया है।

उन्होंने यहां तक कह डाला कि मेरे विभाग में जितना काम हुआ वह आपके विभाग में भी नहीं हुआ।

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ चाटुकारों ने इस सरकार में खूब मलाई खाई, वहीं इस पंडाल में उपस्थित तमाम लोग ऐसे हैं जिन्होंने बहुत संघर्ष किया है लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिला।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के संघर्षों को याद करते हुए शिवपाल ने कहा कि हमने उनसे बहुत कुछ सीखा है। रजत जयंती के अवसर पर आज हम सब डॉ राममनोहर लोहिया व जनेश्वर मिश्र के संघर्षों को याद करने के लिए जुटे हुए हैं।

सपा नेता ने कहा कि नेताजी के 25 वर्षों के संघर्षों की वजह से ही आज सपा रजत जयंती मना रही है। आज लोहिया व जनेश्वर मिश्र को याद करने का दिन है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा की तारीफ करते हुए शिवपाल ने कहा कि उनका पूरा जीवन ही संघर्षों में बीता है। वह आज यहां मौजूद हैं। यह सपा के लिए सम्मान की बात है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच मनमुटाव को लेकर भी शिवपाल बोले। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान हमने भी बहुत काम किया है। पार्टी और सरकार में हमारा भी बहुत योगदान है।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव बेहद गर्मजोशी से मिले। समारोह शुरू होने से करीब आधा घंटा पहले जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे सीएम अखिलेश यादव ने काफी देर तक शिवपाल सिंह यादव के साथ मंच पर बातचीत की।

https://www.sabguru.com/like-bihar-will-uttar-pradesh-also-see-grand-alliance-ahead-polls/