Home World Asia News श्रीलंकाई नौसेना ने किया 12 मछुआरों की अरेस्ट

श्रीलंकाई नौसेना ने किया 12 मछुआरों की अरेस्ट

0
श्रीलंकाई नौसेना ने किया 12 मछुआरों की अरेस्ट
Sri Lankan navy arrests 12 tamil nadu fishermen, seized two trawler boats
Sri Lankan navy arrests 12 tamil nadu fishermen, seized two trawler boats
Sri Lankan navy arrests 12 tamil nadu fishermen, seized two trawler boats

पुडुकोट्टई। श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों को पकड़ने के क्रम में एक और घटना का इजाफा हुआ है। इस बार श्रीलंकाई नौसेना ने 12 मछुआरों को गिरफ्तार किया तथा एक नांव भी जब्त कर ली।

लगातार इस प्रकार की घटनाओं के पीछे दो ही मुख्य कारण नज़र आ रहे हैं। पहला तो ये कि तमिलनाडु के मछुआरे अपनी नौका लेकर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार कर मछली पकड़ने जाते हैं। ऐसे में श्रीलंका के तमिल बोलने वाले मछुआरे इसका विरोध करते हैं। जिसके कारण वहां की सेना इस प्रकार के कदम उठाती है।

जबकि दूसरा कारण यह है कि भारतीय मछुआरे पॉवरबोट्स लेकर जाते हैं, जिसकी एक समझौते के आधार पर अनुमति नहीं हैं। वहीं, बार-बार अंतरराष्ट्रीय सीमा में प्रवेश भी एक वजह है क्योंकि भारतीय मछुआरे जीपीएस के प्रयोग के आज भी कतराते हैं।

इस तरह लगभग 125 से ज्यादा नौकाएं श्रीलंकाई नौसेना के पास है। जिसे वो छोड़ने को तैयार नहीं है। ऐसे में देखना होगा कि सरकार इस मुद्दे पर किस प्रकार कोई समाधान खोजती है।