Home Breaking जबरन लाॅरियां लगाने पर प्रशासन ने हटाया, स्ट्रीट वेंडर्स में दिखा आक्रोश

जबरन लाॅरियां लगाने पर प्रशासन ने हटाया, स्ट्रीट वेंडर्स में दिखा आक्रोश

0
जबरन लाॅरियां लगाने पर प्रशासन ने हटाया, स्ट्रीट वेंडर्स में दिखा आक्रोश
street vanders talking to acting commissioner
street vanders talking to acting commissioner

सबगुरु न्यूज-माउण्ट आबू। कई महीनों से अपने व्यवसाय से वंचित स्ट्रीट वेंडर्स का आक्रोश शुक्रवार को फूट पड़ा। इन्होंने सवेरे चाचा म्यूजियम चैराहे पर आक्रोश जताते प्रदर्शन किया।
करीब दो महीने से स्ट्रीट वेंडर्स को माउण्ट आबू की सड़को पर से हटा दिया गया था। इतना समय बीतने पर भी प्रशासन की ओर से इनके व्यवसाय के लिए कोई स्थान निर्धारित नहीं किया गया। इस पर शुक्रवार को इन लोगों ने अपने पुराने स्थानों पर पर ही सड़कों पर फिर से बाजार सजा लिया। इसकी जानकारी जब नगर पालिका को मिली तो उनका दस्ता इन्हें हटाने के लिए पहुंच गया और इन्हें वहां से हटाया गया। इस पर आक्रोशित होकर स्ट्रीट वेंडर्स ने चाचा म्यूजियम चैराहे पर आक्रोश जताया।

इन लोगों का कहना था कि नगर पालिका और प्रशासन ने उनका पुनर्वास करने से पहले ही उन्हें हटा दिया। इन स्थानों पर वह कई पीढियों से अपना व्यवसाय कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे में उनकी माली हालत पतली हो गई थी। प्रशासन की ओर से उनके व्यवसाय के लिए स्थान निर्धारित नहीं किए जाने से उन्हें मजबूरन पुराने स्थानों पर आना पड़ा। वैंडर्स का कहना था कि उनके लिए जो वैकल्पिक स्थान नगर पालिका ने बताया है वहां पर पहले से ही कुछ लोग फुटपाथ का व्यवसाय कर रहे हैं।पालिका की ओर से दिए गए घोड़ा स्टैण्ड व स्केटिंग रिंग वाले स्थान पर जाने से वहां पर पहले से ही व्यवसाय कर रहे लोगों से विवाद की स्थिति बन गई।

2

फुटपाथ व्यावसायियों के सचिव इस्माइल अहमद का कहना है कि उन्हें आज तक राहत देने के नाम पर कुछ नहीं किया गया है। वैकल्पिक स्थान के रूप में उन्हें जो स्थान पालिका प्रशासन दे रहा है,वह विवादित है। न्यायालय से उन स्थानों पर पहले ही स्टे की कार्यवाही है। वहां व्यवसाय कर रहे लोगों का स्थान व व्यवसाय इस विवादित फैसले से प्रभावित हो रहा है। 

3

-महिलाएं आई आगे तो पीछे हटे सफाईकर्मी
फुटपाथ व्यवसायियों के मुख्य मार्ग पर फिर से व्यवसाय शुरू कर देने की जानकारी मिलने पर नगर पालिका के सफाई कर्मी उन्हें उठाने पहुंचे। इस पर उनका स्ट्रीट वेंडर्स से विवाद हुआ। सफाईकर्मियों पर पुरुष स्ट्रीट वेंडर्स को पार नहीं पाते देखकर महिलाएं सफाईकर्मियों के सामने आकर विरोध जताने लगी। इस पर नगर पालिका के पुरुष सफाईकर्मियों को पीछे हटना पड़ा, यह बात अलग है कि स्ट्रीट वेंडर्स वहां पर व्यवसाय नहीं कर पाए।
इनका कहना है….
पालिका को सूचना मिली कि चाचा म्यूजियम चैराहे पर पुनरू कुछ लोग अतिक्रमण कर लॉरियां मुख्य मार्ग पर लगा रहे हैं। मुख्य मार्ग को बाधित कर रहे हैं। पुलिस व प्रशासन के सहयोग से उन्हें हटाने के लिए यह कार्यवाही की गयी।
दिलीप माथुर
आयुक्त, नगर पालिका, माउण्ट आबू ।