Home Breaking Good News : रसोई गैस सिलेंडर और विमान ईंधन सस्ता

Good News : रसोई गैस सिलेंडर और विमान ईंधन सस्ता

0
Good News : रसोई गैस सिलेंडर और विमान ईंधन सस्ता
Subsidised LPG hiked by Rs 5.5, non subsidised cylinder get cheaper by Rs 14.50
Subsidised LPG hiked by Rs 5.5, non subsidised cylinder get cheaper by Rs 14.50
Subsidised LPG hiked by Rs 5.5, non subsidised cylinder get cheaper by Rs 14.50

नई दिल्ली। घरेलू तेल विपणन कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में उतार-चढ़ाव के साथ डॉलर की तुलना में रुपए में आई मजबूती के मद्देनजर पेट्रोल-डीजल के बाद रसोई गैस तथा विमान ईंधन की कीमतों में 1 अप्रेल से कटौती कर दी है।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली में रसोई गैस का बिना सब्सिडी वाला घरेलू सिलेंडर 14.50 रुपए सस्ता किया गया है। अब यह 737.50 रुपए की बजाय 723 रुपए का मिलेगा।

साथ ही सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में दो पैसे की मामूली कटौती की गई है और अब यह 436.91 रुपए का मिलेगा। कोलकाता में सब्सिडी वाला सिलेेंडर दो पैसे, मुंबई में 56 पैसे और चेन्नई में दो पैसे सस्ता हुआ है।

विमान ईंधन के दाम में बड़ी कटौती की गई है। दिल्ली में इसकी कीमत 5.18 प्रतिशत यानी 2,811.38 रुपए घटाकर 51,482 रुपए प्रति किलोलीटर कर दी गई है।

कीमतों में बदलाव के बाद देश के चारों महानगरों में कीमतें इस प्रकार होंगी :

रसोई गैस (बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर रुपए में)

महानगर—————पुरानी कीमत—————नई कीमत
दिल्ली——————737.50—————–723.00
कोलकाता—————757.50——————742.00
मुंबई——————-744.50——————729.50
चेन्नई——————746.50——————731.50

विमान ईंधन (रुपए प्रति किलोलीटर)

महानगर—————पुरानी कीमत—————नई कीमत
दिल्ली—————–54293.38—————–51482
कोलकाता————–59178.78——————56262
मुंबई——————53663.58——————50896
चेन्नई—————–57283.80——————54324