Home Headlines सुदीप बंद्योपाध्याय की तबीयत बिगड़ी, जेल अस्पताल में भर्ती

सुदीप बंद्योपाध्याय की तबीयत बिगड़ी, जेल अस्पताल में भर्ती

0
सुदीप बंद्योपाध्याय की तबीयत बिगड़ी, जेल अस्पताल में भर्ती
Sudip Bandyopadhyay admitted to Odisha jail hospital
Sudip Bandyopadhyay admitted to Odisha jail hospital
Sudip Bandyopadhyay admitted to Odisha jail hospital

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय की तबीयत अचानक बिगड़ गयी औ़र उन्हें जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार तड़के ही उन्हें जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, उनके पैन्क्रियाज में परेशानी है। फिलहाल उनकी चिकित्सा जांच की जा रही है। चिकित्सकों की रिपोर्ट के बाद ही आगे का कदम उठाया जाएगा।

गौरतलब है कि गुरुवार को भुवनेश्वर में रोजवैली के आरोपी सुदीप बंद्योपाध्याय को अदालत ने 13 दिनों की जले हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया था औ़र गुरुवार की रात उन्हें जेल ले जाया गया। इसके बाद से ही उनकी तबीयत बिगड गई। इसके बाद उन्हें जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सांसद को रोजवैली कांड में गिरफ्तार किया गया है लेकिन तृणमूल ने इसे भाजपा का राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। सुदीप बंद्योपाध्याय ने आरोप लगाया कि उन्हें पीएमओ के निर्देश पर गिरफ्तार किया गया है।

नोटबंदी का जमकर विरोध करने के का़रण ही उन्हें गिरफ्तार किया गया है। वे एक इमानदार राजनेता हैं इसीलिए भाजपा उनके दामन पर कलंक का धब्बा लगाना चाहती है। सुदीप के वकील ने बताया कि सासंद से पूछताछ के बाद सीबीआई को नया कोई तथ्य नहीं मिला, इसके बाद भी उन्हें रिहा नहीं किया जा रहा है।