Home Astrology जानें अपना रविवार का राशिफल और शुभ संयोग

जानें अपना रविवार का राशिफल और शुभ संयोग

0
जानें अपना रविवार का राशिफल और शुभ संयोग
Sunday horoscopes and auspicious coincidence
Sunday horoscopes and auspicious coincidence
Sunday horoscopes and auspicious coincidence

युगाब्ध-5118, विक्रम संवत 2073, राष्ट्रीय शक संवत-1938
सूर्योदय 05.30, सूर्यास्त 06.30, वर्षा-ऋतु, रवि-दक्षिणायन
उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र प्रात: 06.44 तक,
नाग पंचमी, वासुकी पूजा, सर्वार्थ सिद्धि योग, अन्नाप्रासन, शल्य क्रिया, वाहन क्रय मुहूर्त

आज श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी, रविवार 07 अगस्त – 2016 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

मेष राशि:– आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसापात्र बनेंगे। धन लाभ का योग है। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आप बौद्धिक चर्चा में हिस्सा लेंगे, परंतु अपनी वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। वैचारिक रूप से आवेश रह सकता है। समाधानकारी व्यवहार से अधिक लाभ होने की संभावना है।

वृष राशि:- आपका आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आपके कार्य निर्धारित रूप से योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। मायके की ओर से आनंद के समाचार मिलेंगे तथा मायके से लाभ भी हो सकता है। व्याधिग्रस्तों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। सहकर्मियों से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति के नए द्वार खुलेंगे। वेतन वृद्धि का योग भी बन रहा है।

मिथुन राशि:-आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं है। अत: सतर्क रहना होगा। आपको जीवनसाथी और संतानों के आरोग्य के लिए विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहिएगा। अपमान न हो, इसका ध्यान रखिएगा। मित्रों के पीछे खर्च होने की संभावना है। पेट सम्बंधित बीमारियों से परेशानी हो सकती है। नए कार्य के आरंभ में निष्फलता मिलने की भी संभावना है। प्रवास की योजना आज न बनाएं।

कर्क राशि:- आपके लिए आज का दिन मिला-जुला होगा। आज आपका मन व्यथित रहेगा। प्रफुल्लितता, स्फूर्ति और आनंद का आज अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ तकरार होने की संभावना है। हालांकि, आर्थिक लाभ का संयोग बन रहा है, लेकिन धन अधिक खर्च होगा तथा अपयश भी मिल सकता है। समयानुसार भोजन नहीं मिलेगा। अनिद्रा सताएगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, क्योंकि छाती में विकार हो सकता है।

सिंह राशि:- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पूरा दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। अपने सहोदर के साथ सम्बंधों में निकटता का अनुभव आप करेंगे। उनका सहकार भी आपको मिलेगा। सम्बंधों में रही भावना की गहराई को आप समझ सकेंगे। किसी रमणीय पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। मानसिक रूप से चिंता रहित हो जाएंगे। कार्य-सफलता के योग हैं।

कन्या राशि :-आपके लिए आज का मिला-जुला रहेगा। आज परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। वाणी की मधुरता से आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा। बौद्धिक चर्चा में उतरने से आपको बचना होगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। प्रवास की संभावना है। व्यर्थ के खर्च न हों, इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों के लिए कठिन समय रहेगा।

तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज आप व्यवस्थित रूप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। आज कोई सृजनात्मक प्रवृत्ति हो सकती है। आपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता का अनुभव आप करेंगे। दृढ़ विचारों के साथ आप कार्य पूर्ण कर सकेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। दुर्घटना, शल्य चिकित्सा एवं व्यर्थ के वाद-विवाद तथा तकरार में उतरने से भी बचना होगा। बातचीत में किसी के साथ भ्रांति न हो, इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से आप परेशान रहेंगे। आनंद-प्रमोद के पीछे विशेष खर्च होने की संभावना है। स्वजनों के साथ कलह होने का प्रसंग बन सकता है।

धनु राशि :- आपके लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आज आप गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद ले सकेंगे। मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास का आयोजन होगा। आय में वृद्धि के योग हैं। भोजन अच्छा मिल सकता है। कार्यस्थल पर मित्रों और सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पदोन्नति भी मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा, क्योंकि मौसमी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

मकर राशि :- आज आपको व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होने के संयोग बन रहे हैं। उगाही, प्रवास, आय आदि के लिए अच्छा दिन है। सरकार तथा मित्रों, सम्बंधियों से लाभ होगा। उनसे भेंट-उपहार मिलने से खुशी का अनुभव होगा। अग्नि, जल और अकस्मात से दूर रहिएगा। व्यावसायिक कार्य के प्रति भाग-दौड़ बढ़ेगी। संतानों की पढा¸ई के लिए आप संतोष का अनुभव करेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों से भरपूर सहयोग मिल सकता है।

कुंभ राशि :-आपका आज का दिन मिश्र फलदायी है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, क्योंकि शारीरिक रूप से आपको अस्वस्थता का अनुभव होगा। फिर भी आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। ऊपरी अधिकारियों की अप्रसन्नता भी आपको अखरेगी। आनंद-प्रमोद के पीछे धन का खर्च होगा। प्रवास की संभावना है। विदेश से समाचार मिलेंगे। संतान विषयक चिंता रहेगी।

मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा, फिर आज आपको ईश्वरभक्ति और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में बिताना चाहिए, ताकि ईश्वर की कृपादृष्टि बनी रहे। आज के दिन आपको थोडी¸-बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य पर आज विशेष ध्यान देना पड़ेगा। व्याधि के कारण अधिक खर्च होने की भी संभावना है। परिवारजनों के साथ संयम बरतें। आकस्मिक धन लाभ आपके मन के भार को हल्का करेंगे। उगाही का धन व्यापारियों को मिल सकता है।