Home Breaking सनी लियोनी के नवरात्र थीम वाले कंडोम एड का सूरत में विरोध

सनी लियोनी के नवरात्र थीम वाले कंडोम एड का सूरत में विरोध

0
सनी लियोनी के नवरात्र थीम वाले कंडोम एड का सूरत में विरोध
sunny Leone condom ad says 'khelo magar pyaar se' this navratri, stirs controversy
sunny Leone condom ad says 'khelo magar pyaar se' this navratri, stirs controversy
sunny Leone condom ad says ‘khelo magar pyaar se’ this navratri, stirs controversy

सूरत। गोवा में बसों पर सनी लियोनी के कंडोम वाले विज्ञापन हटाए जाने के बाद विवाद ठंडा पडा था कि अब गुजरात के सूरत में लगे सनी लियोनी के कंडोम एड का चौतरफा विरोध हो रहा है।

विवाद इस बात को लेकर बढा कि नवरात्र पर होने वाले गरबा से जोड़कर इस ऐड को दिखाया गया है। विरोध बढता देख उधना में 15 पुलिसकर्मी एड के होर्डिंग की हिफाजत के लिए दो घंटे खड़े रहे। बाद में उस एड वाले होर्डिंग को हटा लिया गया।

बता दें कि सोमवार सुबह सूरत में एक कंडोम ब्रांड के विशाल होर्डिंग्स लगाए गए थे। एड में सनी लियोनी एक कॉन्डम के विज्ञापन में नजर आ रही हैं जिसमें गुजराती में नवरात्री संदेश लिखा है ‘आ नवरात्री ए रामो, परानतु प्रेमथी’ इसका हिंदी में मतलब हुआ इस नवरात्र खेलें मगर प्यार से..। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। नवरात्र के पूर्व इस एड के जारी होने पर सोशल मीडिया पर और शहर के संगठनों ने एतराज जताया था।

विरोध करने विालों का कहना था कि सनी लियोनी के कंडोम का एड धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचा रहा है। इसे तत्काल हटाया जाए।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने उपभोक्ता संरक्षण मामलों को लिखे एक पत्र में कहा है कि यह बिक्री को बढ़ाने का गैरजिम्मेदाराना और अपरिपक्व तरीका है जिसमें हमारी सारी संस्कृति और मूल्यों और दांव पर लगा दिया गया है।

गुजरात में नवरात्र सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, जिसमें 9 दिनों के लिए माता देवी के 9 रूपों की पूजा की जाती है। इस दिनों गरबा सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है और नवरात्र में गरबा नृत्योत्सव के रूप में मनाया जाता है।

https://www.sabguru.com/rpi-ladies-wing-object-to-sunny-leones-condom-ad/

https://www.sabguru.com/sunny-leones-condom-ad-will-increase-rape-claims-cpi-leader-atul-kumar-anjan/

https://www.sabguru.com/sunny-leone-condoms-ads-to-be-taken-off-from-goa-buses/

https://www.sabguru.com/200-year-old-condom-auction-in-spain/

https://www.sabguru.com/bihar-paan-seller-offers-free-condom-with-paan/

Bollywood Actress सनी लियोन एक मिसाल या एक मिसाइल