Home Entertainment Bollywood सनी लियोनी ने लिप लॉक और किसिंग सीन करने से किया मना!

सनी लियोनी ने लिप लॉक और किसिंग सीन करने से किया मना!

0
सनी लियोनी ने लिप लॉक और किसिंग सीन करने से किया मना!
Sunny Leone's no kissing clause stuns filmmakers
Sunny Leone's no kissing clause stuns filmmakers
Sunny Leone’s no kissing clause stuns filmmakers

मुंबई। बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी ने फिल्मों में लिप लॉक और किसिंग सीन करने से मना कर दिया है।

वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म जिस्म-2 से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत करने वाली सनी लियोनी ने बॉलीवुड में कम समय में अपनी पहचान बना ली है। वह बॉलीवुड के बड़े-बड़े कलाकारों के साथ फिल्मों में दिखाई देने लगी है।

शाहरूख खान की आगामी फिल्म रईस में भी सनी लियोनी एक आइटम सांग में नजर आएंगी। आमिर खान ने भी सनी लियोनी के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। सलमान खान ने सनी लियोनी को बॉलीवुड की बड़ी स्टार बताया है।

बॉलीवुड के निर्माता निर्देशक इन दिनों सनी लियोनी की एक अजीब शर्त से परेशान हैं। सनी लियोनी का नाम आते ही सबसे पहले बोल्ड सीन ध्यान में आते हैं। अब सनी लियोनी ने फिल्म साइन करने के लिए एक शर्त रखी है।

उनकी यह शर्त निर्माता-निर्देशकों को मंजूर होगी तो ही वे फिल्म साइन करेंगी अन्यथा नहीं। इस शर्त ने निर्माता- निर्देशकों को परेशान कर रखा है।

वह अपने कांट्रेक्ट में नो किसिंग क्लॉज जोडऩे जा रही है यानी कि वे लिप लॉक या किसिंग सीन नहीं करेंगी। इस वजह से जो निर्माता निर्देशक सनी लियोनी को लेकर फिल्म बनाने की योजना बना रहे थे, वे उलझन में पड़ गए हैं। सनी लियोनी की फिल्म में अगर हॉट सीन नहीं होंगे तो फिर फिल्म चलेगी कैसे।