Home Headlines पीडब्ल्यूएल की नीलामी में सबसे महंगे बिके सुशील कुमार

पीडब्ल्यूएल की नीलामी में सबसे महंगे बिके सुशील कुमार

0
पीडब्ल्यूएल की नीलामी में सबसे महंगे बिके सुशील कुमार
Sushil Kumar breaks record, sold for Rs 55 lakh at PWL auctions
Sushil Kumar breaks record, sold for Rs 55 lakh at PWL auctions
Sushil Kumar breaks record, sold for Rs 55 lakh at PWL auctions

नई दिल्ली। दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) की तीसरे सीजन की शनिवार को हुई निलामी में सबसे महंगे बिके हैं। सुशील को दिल्ली सुलतांस ने 55 लाख रुपए में खरीदा है।

वहीं महिलाओं में विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली अमेरिका की हेलेना मारउलिस (57 किलोग्राम भारवर्ग) को हरियाणा हैमर्स ने 44 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा है।

हेलेना ने ट्वीट किया कि मैं काफी खुश हूं। भारत में खेली जाने वाली पीडब्ल्यूएल के सीजन-3 का हिस्सा बनकर मैं खुश हूं।

रियो ओलम्पिक-2016 में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली साक्षी मलिक को मुंबई मराठी ने 39 लाख रुपए में खरीदा है।

वहीं बजरंग पूनिया 65 किलोग्राम भारवर्ग में यूपी दंगल में खेलते नजर आएंगे। यूपी ने उनके लिए 25 लाख रुपए की कीमत चुकाई है। वहीं यूपी ने विनेश फोगाट के लिए 40 लाख रुपए दिए हैं।

यूपी ने विनेश की बड़ी बहन गीता को (62 किलोग्राम भारवर्ग) में 28 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा है।

रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाले ईरान के हसन राहिमी साब्जाली के लिए हरियाणा ने 46 लाख रुपए दिए हैं।

रियो ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता रूस के सोसलान रामोनोव 65 किलोग्राम भारवर्ग में मुंबई के लिए दांव लगाते हुए नजर आएंगे। मुंबई ने उनके लिए 38 लाख रुपए की राशि खर्च की है।