Home UP Gorakhpur मायावती जहां से लड़ेंगी, वहीं से लड़ूंगी चुनाव : स्वाति सिंह

मायावती जहां से लड़ेंगी, वहीं से लड़ूंगी चुनाव : स्वाति सिंह

0
मायावती जहां से लड़ेंगी, वहीं से लड़ूंगी चुनाव : स्वाति सिंह
Swati Singh challenges mayawati to contest election from any constituency of her choice
Swati Singh challenges mayawati to contest election from any constituency of her choice
Swati Singh challenges mayawati to contest election from any constituency of her choice

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में बनाने वाली बीजेपी सरकार आधी आबादी की सरकार होगी। भाजपा में ही महिलाओं का सम्मान सुरक्षित है। सत्ता परिवर्तन में महिलाए बढ़-चढ़कर योगदान करें।

ये बात भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह ने कहीं। गोरखपुर के सरस्वती विद्या मंदिर आर्यनगर में आयोजित महिला सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए स्वाति सिंह ने कहा कि मोदी सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली सरकार है। इस सरकार ने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का ख्याल रखा है।

घर-घर रसोई गैस की सुविधा देकर महिलाओं की ज़िन्दगी आसान की है। गरीब के घर भी अब रसोई गैस होगी। उन्होंने कहा कि इसबार किसी भी सूरत में प्रदेश की अत्याचारी सरकार का जाना तय है। यह सब आधी आबादी की बदौलत ही होगा।

इस चुनाव में महिलाएं अपने साथ कम से कम 8-10 महिलाओं को लेकर बूथ तक वोट देने जाएंगी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनवाएंगी।

स्वाति सिंह ने पीएम मोदी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान भी किया और बसपा सुप्रीमो को एक बार फिर ललकारा।

उन्होंने कहा कि अगर मायावती में दम है तो सामान्य सीट से चुनाव लड़कर मुझसे मुकाबला कर लें। वह सामान्य सीट से कहीं से लड़ें हम भी वहीं से ताल ठोंकेगे।